GST Reforms : भारत में टैक्स सिस्टम में बड़ा बदलाव आने वाला है। GST यानी गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स को लागू हुए कई साल बीत चुके हैं, लेकिन अब GST 2.0 की तैयारी तेजी से चल रही है। ये बदलाव सीधे आपकी जेब को प्रभावित करेगा।
GST सुधार के बाद खाने-पीने की चीजों से लेकर गाड़ियों और टीवी तक कई सामानों की कीमतें बदल जाएंगी। कुछ चीजें सस्ती हो जाएंगी, तो कुछ और महंगी। उम्मीद है कि सितंबर में होने वाली GST काउंसिल की मीटिंग में ये बदलाव मंजूर हो जाएंगे। और इस साल दिवाली से पहले बाजार में इसका असर दिखने लगेगा। ये GST सुधार कई तरीकों से आम आदमी के लिए राहत की खबर है, लेकिन कुछ मामलों में ये आपकी जेब पर भारी भी पड़ सकता है।
अब सिर्फ दो टैक्स स्लैब: 5% और 18%अभी तक देश में चार टैक्स स्लैब थे – 5%, 12%, 18% और 28%। लेकिन GST 2.0 में 12% और 28% वाले स्लैब खत्म कर दिए जाएंगे। मतलब, जो प्रोडक्ट अभी 12% टैक्स में आते हैं, वे अब 5% में शिफ्ट हो जाएंगे। और 28% वाले 18% स्लैब में आएंगे। इससे खाने-पीने की चीजें, घरेलू सामान और छोटी गाड़ियां सस्ती हो सकती हैं, जबकि लग्जरी और हानिकारक प्रोडक्ट्स पर टैक्स बढ़ेगा।
लग्जरी कार | नहीं | 28% से 40% स्लैब में |
मोबाइल फोन | — | नहीं |
AC, TV, फ्रिज | 28% से 18% स्लैब में | नहीं |
छोटी कारें | 28% से 18% स्लैब में | नहीं |
हेल्थ इंश्योरेंस | 18% से 5% या शून्य | नहीं |
शराब, तंबाकू | नहीं | 28% से 40% स्लैब में |
शुगर ड्रिंक्स | नहीं | 18% से 40% स्लैब में |
फास्ट फूड | नहीं | 18% से 40% स्लैब में |
दूध, दही, घी | 12% से 5% स्लैब में | नहीं |
जहां आम चीजें सस्ती होंगी, वहीं कुछ प्रोडक्ट्स महंगे भी किए जा रहे हैं। सरकार एक नया 40% टैक्स स्लैब लाने की तैयारी में है, जिसमें समाज के लिए हानिकारक माने जाने वाले प्रोडक्ट्स शामिल होंगे। इनमें शराब, तंबाकू, सिगरेट, शुगर ड्रिंक्स, फास्ट फूड और जुआ से जुड़े प्रोडक्ट्स आएंगे। इसके अलावा कुछ लग्जरी चीजों को भी इस स्लैब में रखा जाएगा।
इलेक्ट्रॉनिक और ऑटो सेक्टर में राहतAC, फ्रिज, टीवी जैसी इलेक्ट्रॉनिक चीजें अभी 28% टैक्स स्लैब में हैं, लेकिन अब इन्हें 18% स्लैब में लाया जाएगा। इसका मतलब है कि एक AC पर 1500 से 2500 रुपये तक की बचत हो सकती है। इसी तरह 32 इंच से ऊपर वाले टीवी भी सस्ते हो सकते हैं।
खाने-पीने की चीजें अब 5% स्लैब मेंGST सुधार के बाद अब तक जिन चीजों पर 12% टैक्स लगता था, वे सीधे 5% स्लैब में आ जाएंगी। मतलब भुजिया, नमकीन, केचअप, आलू चिप्स, पैक जूस, पास्ता, नूडल्स, बटर, घी, चीज़, लस्सी, कंडेंस्ड मिल्क जैसी चीजें सस्ती हो जाएंगी। ये सब आम आदमी की रोजमर्रा की जरूरतें हैं, और इनका सस्ता होना बड़ा राहत देने वाला कदम है।
You may also like
विदेशी` औरत देख, डोल गया युवक का दिल, कहा- डिनर पर चलोगी?, फिर ले गया कमरे में और कुंडी बंद कर…
अब सड़कों का बादशाह बनेगा उत्तर प्रदेश! 9 नए एक्सप्रेसवे के साथ देश में बनेगा नया रिकॉर्ड
`एक` लड़की 96 साल पहले मर चुकी है लेकिन आज भी झपकती है पलके
पान-गुटखा का पैसा न देने पर दुकानदार ने गैंगस्टर की कर दी हत्या
राजस्थान को बड़ी सौगात! जयपुर समेत 19 जिलों में बनेंगे 7 किमी लंबे मॉडल कॉरिडोर, डिप्टी CM ने किया बड़ा एलान