नई दिल्ली, 13 अगस्त (Udaipur Kiran) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगी।
राष्ट्रपति भवन की ओर से बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति का यह संबोधन शाम सात बजे से आकाशवाणी के समस्त राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर पहले हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा।
दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में प्रसारण के बाद क्षेत्रीय भाषाओं में राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण संबंधित क्षेत्रीय चैनलों पर किया जाएगा। इसी प्रकार, आकाशवाणी अपने क्षेत्रीय नेटवर्क के माध्यम से रात 9:30 बजे क्षेत्रीय भाषाओं में संबोधन का प्रसारण करेगी।
—————
(Udaipur Kiran) / सुशील कुमार
You may also like
VIDEO: बल्लेबाज ऋषभ पंत का शेफ अवतार वायरल, टूटे हुए पैर के साथ बनाया मजेदार पिज्जा
Aaj ka Tula Rashifal 14 August 2025 : आज तुला राशि वालों को मिल सकती है नई जिम्मेदारी, पढ़ें दिनभर का राशिफल
चाची के साथ था संबंध... रक्षाबंधन के दिन किशोरी के साथ दरिंदगी, ताऊ का बेटा ही निकला हत्याकांड का आरोपी
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों के लिए तीन दिनों तक खुला रहेगा कर्नाटक का राजभवन
अयोध्या में मुस्लिम महिलाओं ने तैयार किए हजारों झंडे, सशक्तीकरण के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी का आभार