—गंगा घाटों का सम्पर्क मार्ग पहले से ही जलमग्न,घाट के किनारे के मंदिर डूबे
वाराणसी,06 सितम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक बार फिर गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। गंगा का जलस्तर एक बार फिर चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ रहा है।
केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार पूर्वांह दस बजे गंगा का जलस्तर 68.94 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की बढ़ोतरी हो रही है। वाराणसी में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरा बिंदु 71.262 मीटर है। जबकि अधिकतम बाढ़ बिंदु 73.902 मीटर है। गंगा के जलस्तर में बीते शुक्रवार को 14 घंटे में 24 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ गया। केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी बाढ़ बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 68.48 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि हो रही थी। फिर शाम को 7 बजे के बाद गंगा के जलस्तर में वृद्धि की रफ्तार तीन गुना हो गई। जलस्तर तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
गंगा के जलस्तर में बढ़ाव के चलते गंगा घाटों का सम्पर्क मार्ग पहले से ही जलमग्न है। वरूणा नदी का जलस्तर वरूणा कारिडोर को डुबोते हुए तटवर्ती क्षेत्र में पहुंच चुका है। वरुणा में पलट प्रवाह की वजह से निचले इलाकों में पानी बढ़ने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ेगी। एक बार फिर लोग अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थान के लिए जाने की तैयारी कर रहे हैं। जिला प्रशासन बाढ़ का पानी लगातार बढ़ने की वजह से अलर्ट मोड में है। इस सीजन में एक बार फिर गंगा का रौद्र रूप तटवर्ती क्षेत्र के लिए चिंता का विषय बन गया है।
(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी
You may also like
10 सितंबर को मेष वालों की किस्मत चमकेगी, जानें स्वास्थ्य का राज!
वृषभ राशि: 10 सितंबर को क्या छुपा है आपके भाग्य में, जानिए चौंकाने वाले राज!
प्रधानमंत्री मोदी ने नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर दी बधाई
Apple का सबसे पतला iPhone Air लॉन्च, 6.5 इंच डिस्प्ले, A19 Pro चिपसेट के साथ 2 कैमरा
कर्क राशि वाले हो जाएं तैयार! 10 सितंबर को मिलेगा धन का खजाना, लेकिन ये गलती मत करना