रांची, 29 अक्टूबर (Udaipur Kiran) .
छठ महापर्व के सफल आयोजन को लेकर स्टूडेंट फेडरेशन छठ पूजा समिति की ओर से रांची के बड़ा तालाब में बुधवार को सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया. साथ ही समिति के संरक्षक राजीव रंजन मिश्रा सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की ओर से जिला प्रशासन, निगम प्रशासन, विद्युत विभाग सहित स्थानीय सामाजिक लोगों को अंगवस्त्र देकर स्वागत करते हुए सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर राजीव रंजन मिश्रा ने जिला प्रशासन, निगम प्रशासन, विद्युत विभाग सहित स्थानीय सामाजिक लोगो के प्रति आभार व्यक्त किया. जिनके प्रयास से छठ महापर्व का सफल आयोजन किया गया.
कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश केडिया, रवि कुमार पिंकू, अशोक पुरोहित, लंकेश सिंह, गोपाल पारीक, राहुल सिन्हा चंकी, राजीव सिंह, मो रॉकी, इंदर सिंह, विशाल मिश्रा सहित दर्जनों सदस्य एवं पदाधिकारियों ने अपनी अहम भूमिका निभाई.
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like

बिहार चुनाव के लिए शॉर्टकट में 'इमोशन गेम', मैथिली ठाकुर के दांव पड़े उल्टे, उधर भोजपुरिया गमछा और लिट्टी चोखा

दिल्ली में है घर खरीदने का प्लान तो तुरंत लीजिए फैसला, 10 साल बाद बदलने जा रहा है सर्कल रेट, प्रॉपर्टी की कीमत में हो जाएगा बदलाव

इतिहास के पन्नों में 31 अक्टूबर : 2005 – प्रसिद्ध कवयित्री अमृता प्रीतम का निधन

प्रधानमंत्री मोदी आज और कल गुजरात में, सबसे पहले पहुंचेंगे केवड़िया

उत्तराखंड में सूरज की आंख-मिचोली, दिन में तापमान बढ़ते ही गर्मी रात में लुड़कते ही ठंड का एहसास




