प्रयागराज,10 अगस्त (Udaipur Kiran) । तिरंगा राष्ट्र की एकता सम्मान और गौरव का प्रतीक है । हर घर तिरंगा अभियान लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाने का अभियान है। यह बात रविवार को भाजपा प्रयागराज महानगर तिरंगा यात्रा में पहुंचे भाजपा प्रयागराज अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा।
उन्होंने कहा कि भारत माता के वीर सपूतों ने तिरंगे की छांव में हंसते हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी। इसी तिरंगे को लेकर हमने दुश्मनों की छाती पर विजय का शंखनाद किया। जब कोई वीर सपूत भारत मां के चरणों में लड़ते लड़ते बलिदान होता है तो तिरंगे में लिपटकर वो भारत की शान होता है। तिरंगा हमारी आन बान शान का प्रतीक है। भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है और राष्ट्र का गौरव है तिरंगा।
यह जानकारी देते हुए भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रयागराज महानगर के मुट्ठीगंज, प्रीतम नगर, राजरूप पुर मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मुट्ठीगंज मंडल की तिरंगा यात्रा मंडल कार्यालय से चंद्रलोक चौराहा, प्रीतम नगर मंडल की यात्रा हनुमान वाटिका सुलेम सराय से शहीद स्मारक फांसी इमली सुलेम सराय तक निकाली गई।राजरूप पुर मंडल की तिरंगा यात्रा 60 फिट रोड हनुमान मंदिर से निकाली गई। भारत माता की जय, वन्देमातरम के उद्घोष के साथ ढोल नगाड़ों की थाप देशभक्ति गीतों की धुन पर तिरंगा यात्रा निकाली गई।
मुट्ठीगंज मंडल अध्यक्ष परमानंद वर्मा, प्रीतम नगर मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, राजरूप पुर मंडल अध्यक्ष पारस श्रीवास्तव, प्रमोद मोदी, रवि केसरवानी, शशि वार्ष्णेय, रणजीत सिंह पार्षद नीरज गुप्ता देवेंद्र नाथ मिश्रा, विजय पटेल राजेश गोंड, मनोज कुशवाहा, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, सुजीत कुशवाहा, विश्वास श्रीवास्तव संजय कुशवाहा विनोद सोनकर पवन मिश्रा प्रेम केसरवानी राम जी केसरवानी तिरंगा यात्रा में समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल
You may also like
Aaj ka Rashifal 11 August 2025 : आज का राशिफल, ग्रहों की चाल से बदल जाएगा आपका दिन, देखें भविष्यवाणी
Aaj ka Love Rashifal 11 August 2025 : सिंगल्स के लिए खुशखबरी! लव राशिफल बताएगा क्या मिलने वाला है ड्रीम पार्टनर
मप्रः शिवराज सिंह की फिर दिखाई संवेदनशील, कैंसर पीड़ित बच्चे की मदद के लिए आए आगे
किस 'गारंटी' की तलाश में छोटे सरकार? सीएम नीतीश के बाद ललन सिंह के दरवाजे पर दस्तक
गाजा सिटी पर सैन्य नियंत्रण ही युद्ध खत्म करने का सबसे तेज तरीका : नेतन्याहू