सिलीगुड़ी, 03 सितंबर (Udaipur Kiran) । फुलबाड़ी में एक यात्री बस और तेल टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। घटना में पांच यात्री के घायल होने की खबर है। घटना बुधवार दोपहर सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटी है।
बताया जा रहा है कि एक यात्री बस जलपाईगुड़ी की ओर से सिलीगुड़ी की तरफ जा रही थी। इस दौरान सिलीगुड़ी की ओर से आ रहे एक तेल टैंकर का फुलबाड़ी की अमाईदिघी में अगला पहिया फट गया। जिससे अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई। टक्कर में बस में सवार 15 यात्रियों में पांच यात्री घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए फुलबाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से पांचों यात्रियों को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया। सूचना मिलने पर फुलबाड़ी हाईवे ट्रैफिक आउट पोस्ट और एनजेपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को बरामद कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार
You may also like
पीएम मोदी की यूरोपीय नेताओं से बातचीत, रूस-यूक्रेन संघर्ष और भारत-ईयू साझेदारी पर हुई
कांग्रेस ने बच्चों की टॉफियों पर भी 21% टैक्स लगाया था...मोदी ने किया होता तो बाल नोच लेते, GST के बहाने PM Modi ने कांग्रेस पर साधा निशाना
अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप क्या बदलने वाले हैं? जानिए
यमुना की बाढ़ में डूबा नोएडा-ग्रेटर! 43 गांव आए बाढ़ की चपेट में, फसलें हुई बर्बाद, बाढ़ के बाद अस्त व्यस्त हुआ आम जनजीवन
मंगल के गोचर से इन 5 राशियों के जीवन में मच सकती है उथल-पुथल, वीडियो राशिफल में जाने किन्हें करियर और रिश्तों में उठाना होगा नुकसान