रांची, 03 सितंबर (Udaipur Kiran) । चडरी सरना समिति की ओर से बुधवार को करम पूजा पर्व धूमधाम से मनाया गया। करम पूजा में चडरी के पाहन राहुल मुंडा, बिल्लू मुंडा,छोटू मुंडा, विकास मुंडा,आकाश मुंडा एवं पनभौरा दिपक मुंडा की ओर से पूरे रीति रिवाज के साथ पूजा पाठ किया गया। पूजा में चडरी अखरा में करम डाल की पूजा में शामिल माता बहनें अपने भाइयों के लंबी उम्र अपने परिवार की सुख समृद्धि झारखंड की तरक्की की कामना के साथ पूजा में निष्ठा से शामिल हुए। करम पूजा में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और रांची सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। चडरी सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि जिस दिन आदिवासी समाज अपनी रूढ़िवादी परंपरा को भूलेगा। आदिवासी समाज नष्ट हो जाएगा। बबलू मुंडा ने कहा कि आदिवासी समाज को सबसे कमजोर समझा जा रहा है। इसलिए इस समाज को नष्ट करने के लिए कई तरह का षड्यंत्रकारी ताकत लगे हुए है लेकिन हमारा समाज जागरूक हो गया है। ऐसी मंशा रखने वाले लोगों को आदिवासी समाज के लोग सबक सिखाने का काम करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेन्द्र लिंडा,कुमोद कुमार वर्मा,सबलू मुंडा, प्रेम लिंडा, विक्की मुंडा, संजय नायक,अमन दीप मुंडा, संजय लकड़ा, दुर्गा तिर्की, सागर भगत,चन्दू भगत सहित अन्य उपस्थित थे।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
मरने से चंद` मिनटों पहले इंसानी दिमाग में क्या चलता है? वह किस बारे में सोचता है? जाने सही जवाब
चूने से लगाएं` रोगों को चूना ! आयुर्वेद में चूना के साथ ठीक हो सकती है कई बीमारियाँ पोस्ट शेयर करना ना भूले
लड़को को टालने` के लिए लड़कियां बनाती है ये मजेदार बहाने, पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे
`किडनी` खराब होने` से पहले शरीर देते हैं यह लक्षण, जाने इसे हेल्थी रखने का राज
आज से ही` लहसुन के छिलके एकत्र करना शुरू कर दें, घर बैठे बनाये ये आयुर्वेदिक दवां और कमाएं लाखों