प्रयागराज, 29 जुलाई (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने मंगलवार को समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रयागराज शहर और यमुनापार क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं को देखते हुए यमुना नदी पर एक नए पुल बनाने के लिए प्रस्ताव रखा।
मंत्री नन्दी ने प्रयागराज मंडल की समीक्षा बैठक के दौरान अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती आबादी एवं पातायात के दबाव को देखते हुए मुख्यमंत्री के समक्ष प्रयागराज से नैनी मार्ग पर 620 करोड़ की लागत से न्यू यमुना सेतु के समानान्तर एक और पुल एवं 479 करोड़ की लागत से करैताबाग से मड़ौका मार्ग पर यमुना नदी पर पुल निर्माण का प्रस्ताव रखा। मंत्री नन्दी ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्य से सम्बंधित प्रस्ताव रखते हुए विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यमुनापार नैनी क्षेत्र का लगातार विस्तार हो रहा है। नैनी क्षेत्र में ही औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार होने से भी आवागमन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में प्रयागराज से नैनी के मध्य न्यू यमुना पुल के समानान्तर एक और पुल के निर्माण की आवश्यकता है। वहीं करेलाबाग से नैनी मड़ौका के बीच यमुना नदी पर पुल का निर्माण होने से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी।
—————
(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल
You may also like
गौतम गंभीर की ग्राउंड स्टाफ़ से तनातनी, वायरल हुआ वीडियो
PM Kisan किस्त इस दिन होगी जारी, आ गया सरकारी अपडेट, जल्द से जल्द ऐसे करें KYC, वरना अटक सकते हैं पैसे
ट्रंप ने कहा भारत अच्छा दोस्त लेकिन टैरिफ़ को लेकर अब दी ये चेतावनी
टीएससी इंडिया की स्टॉक मार्केट में फीकी एंट्री, शुरुआती कारोबार में घाटे में आईपीओ निवेशक
हिमाचल में रातभर हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, 343 सड़कें बंद, चम्बा में कई जगह ब्लैक आउट