कोलकाता, 27 मई . देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने नेहरू को एक महान राजनेता और मानवतावादी बताते हुए कहा कि वे आधुनिक भारत के दूरदर्शी शिल्पकार थे.
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को मेरी गहन श्रद्धांजलि. एक महान राजनेता और मानवतावादी, पंडित नेहरू आधुनिक भारत के दूरदर्शी निर्माता थे. उनके विचार उन सभी को प्रेरित करते रहेंगे जो लोकतंत्र से प्रेम करते हैं.
गौरतलब है कि पंडित नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही. वे बच्चों के प्रति अपने स्नेह के लिए भी प्रसिद्ध थे, इसलिए हर साल 14 नवंबर को उनके जन्मदिन को ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है.
/ ओम पराशर
You may also like
मिस्र में जमीन खोदी तो निकली 5000 साल पुरानी रानी की कब्र, मिट्टी के बर्तनों में मिली ऐसी चीज, देखने पहुंचे वैज्ञानिक
पंचकुला सुसाईड में आया नया मोड, 'पूरा परिवार काफी खुश था', प्रवीन के भतीजे ने उठाए सवाल
रांची में बरसे बादल, 2 जिलों में बारिश के साथ तुफान की चेतावनी
पुलिस को मिली एक और कामयाबी, 18 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 10 पर था 39 लाख रुपए का इनाम
BJP, JDU या नई पार्टी…, RJD से निकाले जाने के बाद चुनावी साल में क्या कदम उठाएंगे तेज प्रताप