क्रिकेट न्यूज डेस्क।। आईपीएल 2025 के क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस (पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, क्वालीफायर 2) को 5 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जहां पंजाब का मुकाबला 3 जून को आरसीबी से होगा। फाइनल में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इतिहास रच दिया। बता दें कि मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 203 रन बनाए, जिसके बाद पंजाब ने 19 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पंजाब के लिए श्रेयस अय्यर ने 87 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में सफल रहे। अय्यर की कप्तानी में पंजाब की टीम फाइनल में पहुंची। अय्यर आईपीएल के इतिहास के इकलौते ऐसे कप्तान बन गए हैं जिनकी कप्तानी में तीन अलग-अलग टीमें फाइनल में पहुंची हैं। इससे पहले बतौर कप्तान अय्यर 2020 में दिल्ली कैपिटल्स, 2024 में केकेआर और अब पंजाब किंग्स को अपनी कप्तानी में फाइनल में पहुंचा चुके हैं। उन्होंने धोनी को भी पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा अय्यर टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल भारतीय कप्तान बन गए हैं। अय्यर अब सबसे ज्यादा टीमों को टी20 फाइनल में पहुंचाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं।
सबसे ज्यादा टीमों को टी20 फाइनल में पहुंचाने वाले भारतीय कप्तान
4* – श्रेयस अय्यर
2 – एमएस धोनी
2 – रोहित शर्मा
इसके अलावा श्रेयस अय्यर प्लेऑफ में तीन बार 50+ रन बनाने वाले पहले आईपीएल कप्तान भी बन गए हैं। इससे पहले 2020 में उन्होंने दुबई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 65 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
65*(50) बनाम एमआई, दुबई 2020
58*(24) बनाम एसआरएच, अहमदाबाद 2024
81*(40) बनाम एमआई, अहमदाबाद 2025*
इसके साथ ही अय्यर आईपीएल सीजन में पंजाब के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस सीजन में अय्यर ने 39 छक्के लगाकर कमाल कर दिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के ग्लेन मैक्सवेल के नाम था। ग्लेन मैक्सवेल ने 2013 सीजन में 36 छक्के लगाए थे।
एक आईपीएल सीजन में पीबीकेएस के लिए सबसे ज्यादा छक्के
39* - श्रेयस अय्यर, 2025
36 - ग्लेन मैक्सवेल, 2013
34 - क्रिस गेल, 2019
34 - लियाम लिविंगस्टोन, 2022
32 - केएल राहुल, 2018
कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा आईपीएल जीत की लिस्ट में अय्यर अब पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। अय्यर ने अब तक कप्तान के तौर पर 50 मैच जीते हैं। इसके अलावा, वह आईपीएल प्लेऑफ में पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा पारी खेलने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा आईपीएल जीत
136 – एमएस धोनी
89 – रोहित शर्मा
71 – गौतम गंभीर
68 – विराट कोहली
50* – श्रेयस अय्यर
आईपीएल प्ले-ऑफ में पंजाब किंग्स के लिए किसी बल्लेबाज़ द्वारा बनाए गए सबसे ज़्यादा रन
122 – वीरेंद्र सहवाग बनाम सीएसके, 2014
115* – रिद्धिमान साहा बनाम केकेआर, 2014
87* – श्रेयस अय्यर बनाम एमआई, 2025*
पंजाब किंग्स आईपीएल इतिहास में एमआई के खिलाफ़ 200+ का लक्ष्य हासिल करने वाली पहली टीम बन गई।
You may also like
आईपीएल 2025 की विनर्स लिस्ट देखिए, किसे मिले कितने पैसे, पर्पल कैप से ऑरेंज कैप तक की प्राइज मनी
RCB ने पहली बार आईपीएल का खिताब जीता, कप्तान पाटीदार ने साझा की जीत की कहानी
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति चुनाव में ली जे-म्युंग की जीत, मार्शल लॉ लगाने वाले येओल की पार्टी की करारी हार
IPL 2025 : विराट और RCB की जीत ने बेंगलुरु में मनवा दी 'दिवाली', आतिशबाजी ऐसी की आसमान भी...
IPL 2025: चैंपियन RCB को प्राइज मनी में मिले इतने करोड़, Award-Winners की पूरी सूची देखें यहां