राजस्थान सरकार अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की जयपुर यात्रा को यादगार बनाने की तैयारी में जुटी है। मंगलवार शाम वेंस के सामण में राजस्थानी संस्कृति से परिपूर्ण 45 मिनट का संगीतमय कार्यक्रम होगा। इसमें पारंपरिक लोकगीत 'केसरिया बालम आवोणी पधारो हरे देश' से स्वागत होगा और मांगणियार कलाकार 'सोने री धरती आठे, चांदी रो आसमान, रंग रंगीलो रस भरियो हरो राजस्थान' जैसे राजस्थानी गीतों से शाम को खास बनाएंगे।
सुबह ऐतिहासिक आमेर महल का करेंगे अवलोकन
सुबह अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने परिवार के साथ ऐतिहासिक आमेर महल का अवलोकन करेंगे, जहां उन्हें राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखाई जाएगी। शाम को सांस्कृतिक संध्या में बरस-बरस मेरा इंदर राजा, सासूजी थाने बुलावे हंस हंस कर, सतरंगी थारो लहरियो जैसे राजस्थानी लोकगीत राजस्थानी धुनों पर प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही ढोलक और सारंगी की भी विशेष प्रस्तुति होगी।
34 राजस्थानी कलाकार 12 लोकप्रिय लोकगीत प्रस्तुत करेंगे
इस दौरान 34 राजस्थानी कलाकार 12 लोकप्रिय राजस्थानी लोकगीत प्रस्तुत करेंगे। इस आयोजन पर पर्यटन विभाग साढ़े इक्कीस लाख रुपए खर्च करेगा, जिसके जरिए राजस्थानी संस्कृति का प्रदर्शन किया जाएगा।
You may also like
घर में कबूतर-चिड़िया का घोंसला शुभ होता है या अशुभ, जानिए पक्षियों के घर में आने के सही मायने ι
भगवान सिद्धिविनायक मंदिर का दर्शन कैसे करें, एक ऐसा मंदिर है जहां से कभी नहीं जाता कोई भी खाली हाथ ι
इन चीजों का गुप्त दान माना जाता है बेहद शुभ, बनने लगते हैं काम, जाग जाता है सोया हुआ भाग्य ι
चिता पर आग लगाने ही वाले थे की अचानक चलने लगी साँसे और फिर जो हुआ जान कर उड़ जाएंगे होश … ι
अनिरुद्धाचार्य महाराज के परिवार में रहते हैं इतने लोग. बीवी की सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश ι