अगली ख़बर
Newszop

Beauty Tips: चेहरे पर पार्लर जैसा नेचुरल ग्लो ला देगा दाल चीनी से बना ये मास्क, इस प्रकार करें उपयोग

Send Push

इंटरनेट डेस्क। रसोई में मिलने वाली दालचीनी हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। इसी कारण ये त्वचा को अंदर से ठीक करने में उपयोगी है। इसका उपयोग कर त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों को दूर किया जा सकता है।

image

इसके माध्यम से आप चेहरे पर पार्लर जैसा नेचुरल ग्लो ला सकते हैं। अगर आप मुहांसों की परेशानी से जूझ रहे हैं तो शहद और दालचीनी के मास्क का उपयोग कर सकते हैं। दालचीनी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मुहांसों को पैदा करने वाले कीटाणुओं को खत्म करने में उपयोगी है।

image

इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच शहद डालकर इसमें आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिला लें। अब आप इस मिश्रण को केवल मुहांसों पर रात भर लगाकर छोड़ दें। इससे आपको जल्द ही मुहांसों से राहत मिलेगी। ये निशान भी हल्के करने में उपयोगी है।

PC:keralaayurveda.biz,istockphoto,tribune

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें