इंटरनेट डेस्क। टीवी के जाने माने अभिनेता आशीष कपूर एक बड़ी परेशानी में घिर गए हैं। उन पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया है। खबरों के अनुसार, पुलिस ने मामले में अभिनेता आशीष कपूर को गिरफ्तार कर लिया है। 40 साल के जाने-माने एक्टर आशीष कपूर को महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार किया है।
खबरों के अनुसार, ये मामला राष्ट्रीय राजधानी के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। ये रिश्ता क्या कहलाता है सहित कई टीवी शोज में अहम किरदार निभाने वाले आशीष कपूर पर महिला ने कथित तौर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
महिला ने इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी कि आशीष कपूर ने दिल्ली में अपने घर पर अगस्त के दूसरे वीक में फ्रेंड के घर पर हाउस पार्टी रखी थी। इस दौरान अभिनेता ने महिला के साथ बाथरूम में ले जाकर दुष्कर्म किया। महिला ने इस संबंध में 11 अगस्त को दिल्ली में मामला दर्ज करवाया था। इस पर पुलिस ने करवाई करते हुए आशीष कपूर को गिरफ्तार कर लिया है।
PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
इक़रा हसन तक ही बात सीमित नहीं है, जानिए पिछले 74 सालों में जो मुस्लिम महिलाएं बनीं सांसद
शिक्षक दंपत्ति की घर में बेरहमी से हत्या, पुलिस ने एक संदेही को लिया हिरासत में
नाबालिग से कुकर्म मामले में फरार इनामी आरोपित गिरफ्तार
तालिबान के विदेश मंत्री मुत्तक़ी के साथ बैठक में जयशंकर ने की अहम घोषणा
ENG-W vs SL-W Match Prediction, ICC Women's World Cup 2025: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका! यहां देखें संभावित XI, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारी