जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब युवक सूरज माली पर हुए जानलेवा हमले को लेकर भाजपा विधायक अर्जुनलाल जीनगर को निशाने पर लिया है। अशोक गहलोत ने आज इस संबंध में एक्स के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने इस संबंध में कहा कि राजस्थान में चारों ओर अराजकता का माहौल बन चुका है। बलात्कार, हत्या, चोरी, डकैती जैसे क्राइम आम हो गए हैं।
चिंताजनक ये है कि अब भाजपा विधायक ही गुंडागर्दी में शामिल हो रहे हैं। चित्तौड़गढ़ के कपासन में भाजपा विधायक अर्जुनलाल जीनगर को पानी के लिए किया गया चुनावी वादा याद दिलाने पर युवक सूरज माली पर जानलेवा हमला भाजपा राज में लोकतंत्र की हत्या की नई तस्वीर है। पीड़ित युवक के 25 से अधिक फ्रैक्चर आए हैं। युवक की स्थिति ऐसी है कि अभी तक डॉक्टर ऑपरेशन नहीं कर पा रहे हैं।
क्या भाजपा विधायकों से सवाल पूछने पर आमजन की जान लेने का प्रयास किया जाएगा? क्या पुलिस ऐसे विधायक पर कार्रवाई करने की हिम्मत जुटा पाएगी? पुलिस ने अभी तक इस घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। कल मैं कपासन पहुंचकर पीड़ित के परिजनों से मुलाकात करूंगा।
PC:newstak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
जेल से चुनाव जीतने वाला बिहार का वो बाहुबली MLA, जिसे मतदान के दिन गोलियों से कर दिया था छलनी,
बिहार में विकास मित्रों को टैबलेट के लिए 25 हजार, परिवहन भत्ता भी बढ़ाया गया
प्रधानमंत्री मोदी 22 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा का दौरा करेंगे
साल 2025 के आखिरी सूर्य ग्रहण पर बन रहा खास योग, जानें समय, प्रभाव और बचाव के आसान उपाय
गिरावट से वापसी तक का सफर, 2025 के पहले 6 महीने में धड़ाम हुए ये 5 स्मॉलकैप स्टॉक, फिर 3 महीने में दर्ज की 80% की तेज़ी