इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों में कमी नहीं आ पा रही है। यहां से रोजाना किसी न किसी जगह से ऐसा मामला सामने आ ही जाता है। अब यहां के बरसठी से ऐसा मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के एक गांव में दहेज में बाइक न मिलने पर विवाहिता की पिटाई कर घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में मायके पक्ष के लोगों ने कोर्ट में गुहार लगाई है। इस पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामले में पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस ने बताया कि सुरेरी थाना के एक गांव निवासी महिला का विवाह चार गत वर्ष जून में बरसठी थाना क्षेत्र के गांव में हुआ था। शादी में बाइक न मिलने पर ससुराल पक्ष के लोग महिला को आए दिन प्रताडि़त करते थे। इसके बाद आरोपी ने शादी के चार दिन बाद ही महिला को मायके पहुंचा दिया। किसी तरह पंचायत के माध्यम से लडक़ी की विदाई हुई। इसके बाद भी महिला को ससुराल पक्ष के लोग प्रताडि़त करने लगे। पीडि़ता ने अपने देवर के खिलाफ भी गड़ासे से धमकाकर उसके कई दिन तक दुराचार करने का आरोप लगाया है। पति और सास से इसकी शिकायत की तो उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया।
इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
17 दिसंबर को जबरन उसे रामपुर ले जाकर छोड़ा गया। इसके बाद किसी प्रकार से मायके पहुंची। इस संबंध में पुलिस से शिकायत की। कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर बरसठी पुलिस ने पति रविशंकर गौतम, ससुर आशाराम, सास शुक्ला देवी व देवर दीपक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
PC: naidunia
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
Mohanlal की नई फिल्म Thudarum ने बुकिंग में मचाई धूम
मातारानी की दया दृस्टि से इन 5 राशियों का दूर होगा दुर्भाग्य धन की होगी वृध्दि मिलेंगी खुशियाँ
यह पौधा धन को खींचता है चुंबक की तरह, घर में लगाते ही होगी धनवर्षा ♩
सीमा पार से प्रायोजित कायरतापूर्ण हमला पूरी तरह अस्वीकार्य : शेखावत
किन्नर समाज आतंकवादियों से लडऩे के लिए बॉर्डर पर जाने का तैयार : पवित्रानंद गिरी महाराज