इंटरनेट डेस्क। लगातार बारिश हो रही हैं और आज जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का दौर सुबह से चल रहा है। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। बारिश से सबसे ज्यादा कोटा, बूंदी, झालावाड़, धौलपुर और टोंक जैसे जिले प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को बारां, बूंदी और चित्तौड़गढ़ समेत 6 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट और 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। जयपुर में 30 और 31 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान है।
करीब एक दर्जन जिलों में स्कूल बंद
मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए अलग-अलग जिलों में प्रशासन ने स्कूलों में बच्चों के लिए छुट्टी की घोषणा की है, प्रदेश के करीब एक दर्जन जिलों में भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूल बंद रहेंगे।
किन जिले में कब-कब छुट्टी
अलवर में कक्षा एक से 12 तक सभी स्कूल 30 जुलाई को बंद रहेंगे, यह आदेश आंगनबाडी केंद्रों पर भी लागू होगा। सवाई माधोपुर में 30 और 31 जुलाई को अवकाश रहेगा। बांसवाड़ा में स्कूलों में छुट्टी 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है, अजमेर, उदयपुर और राजसमंद में भी 30 और 31 जुलाई तक स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।
जैसलमेर | 30-31 जुलाई |
राजसमंद | 30-31 जुलाई |
अजमेर | 30-31 जुलाई |
सवाई माधोपुर | 30-31 जुलाई |
अलवर | 30 जुलाई |
बांसवाड़ा | 30-31 जुलाई |
भीलवाड़ा | 30 जुलाई |
कोटा | 30 जुलाई से 01 अगस्त |
उदयपुर | 30-31 जुलाई |
अजमेर | 30-31 जुलाई |
धौलपुर | 30 जुलाई |
You may also like
हर सुबह खाली पेट दूधˈ में डालकर पिएं ये देसी नुस्खा शरीर के 6 बड़े रोगों से मिलेगा छुटकारा 10 दिन में फर्क दिखेगा
क्या आपका बच्चा है जीनियस? जानें 5 संकेत
50 वर्ष से अधिक उम्रˈ वाले इस पोस्ट को सावधानी पूर्वक पढें, क्योंकि यह उनके आने वाले जीवन के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण है
बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जोˈ भूतनी बनकर भी अपनी खूबसूरती से हुई फेमस लेकिन ममता के आशिक ने बर्बाद किया करियर
प्रेगनेंट पत्नी को 50 फीटˈ ऊंची पहाड़ी से धक्का देकर समझा काम खत्म लेकिन जो हुआ उसके बाद पति की भी उड़ गई होश