इंटरनेट डेस्क। सनातन परंपरा में कार्तिक मास का बहुत ज्यादा महत्व है। इस मास में दीपावली और छठ महापर्व के बाद कार्तिक पूर्णिमा तक बड़े पर्व आते रहते है। अगर बात करें कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की नवमी की तो इसे हिंदू धर्म में आंवला नवमी या फिर अक्षय नवमी के नाम से जानते हैं। मान्यता है कि इस दिन आंवले के पेड़ की विशेष पूजा करने पर साधक को अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है, तो जानते हैं इसके बारे में।
अक्षय नवमी की पूजा का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की नवमी तिथि इस साल 30 अक्टूबर 2025 को प्रात काल 10.06 बजे प्रारंभ होकर अगले दिन 31 अक्टूबर 2025 को प्रातकाल 10.03 बजे तक रहेगी। ऐसे में अक्षय नवमी का पावन पर्व 31 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त प्रात काल 06.06 बजे से लेकर 10.03 बजे तक रहेगा।
कैसे करें अक्षय नवमी की पूजा
अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ की विशेष पूजा की जाती है। सूर्याेदय से पहले व्यक्ति को स्नान-ध्यान कर लेना चाहिए, इसके बाद आंवले के पेड़ के की जड़ में दूध और शुद्ध जल अर्पित करना चाहिए, इसके बाद आंवले के पेड़ की रोली, चंदन, अक्षत, धूप, दीप, पुष्प, फल, आदि अर्पित करके विधि-विधान से पूजा करनी चाहिएं ।
pc- hindustan
You may also like

अमिताभ बच्चन की सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' में एंट्री! सेट से सामने आई फोटो से मची सनसनी, फैंस बोले- ये सच है?

हत्या के बाद सोनम ने मिटाए सबूत... राजा रघुवंशी केस में पांच आरोपियों पर आरोप तय, 790 पन्नों में है गुनाह की कहानी

बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज: नीतीश के गढ़ में राहुल गांधी की हुंकार, मुकेश सहनी भी दिखाएंगे ताकत

मुख्यमंत्री 52 लाख से अधिक विद्यार्थियों के खातों में अंतरित करेंगे 300 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति

इसˈ 'नेपाली लड़की के पीछे पागल हो गई है पूरी दुनिया, तस्वीरें देखकर आप भी खो सकते हे होश﹒





