इंटरनेट डेस्क। 15 अगस्त के मौके पर शुक्रवार को ‘बॉर्डर 2’ के मेकर्स ने भी फैंस को एक खास सरप्राइज दिया है। जी हां जानकारी के अनुसार सनी देओल, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन स्टारर फिल्म का नया मोशन पोस्टर शेयर किया गया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
जानकारी के अनुसार मेकर्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर ‘बॉर्डर 2’ का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सनी देओल कंधों पर तोप और आंखों में गुस्सा लिए नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि हिंदुस्तान के लिए लड़ेंगे, फिर एक बार। वहीं, लास्ट में इसकी रिलीज डेट का ऐलान भी किया गया है।
सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अगले साल गणतंत्र दिवस से पहले 22 जनवरी को रिलीज होने वाली है। ऐसे में यह साल 2026 में आने वाली अभी तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। बता दें कि ‘बॉर्डर 2’ साल 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है।
pc- gulfnews.com
You may also like
50 लाख के लिए खुद को 'मारा' श्मशान से रसीद तक बनवाई, बीकानेर में नर्सिंगकर्मी का फर्जीवाड़ा जान रह जाएंगे हैरान
मप्र में उत्साह के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 12 बजते ही गूंजा जय कन्हैया लाल की
PM मोदी की लाल क़िले से RSS तारीफ़ पर बवाल, ओवैसी ने लगाया देश के अपमान का आरोप!
नंद के घर 'आनंद' बन आए कान्हा, कृष्ण मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
Haryana Rain Alert : हरियाणा में भारी बारिश की चेतावनी! क्या होगा जनजीवन पर असर?