Next Story
Newszop

हिंदुस्तान जिंदाबाद... लंदन की सड़कों पर पाकिस्तानी गुंडों से भिड़ीं भारतीय मुस्लिम लड़कियां, तिरंगे पर आई आंच तो बनीं शेरनी, वीडियो

Send Push
लंदन : ब्रिटेन में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के लोगों के बीच टकराव देखने को मिला है। ये तब हुआ, जब भारत और पाकिस्तान के लोग अपने स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने लंदन की सड़कों पर उतरे। इस दौरान पाकिस्तानी गुंडों ने हुड़दंग करते हुए भारतीय लड़की और उसके दोस्तों को परेशान किया। पाकिस्तानियों ने उससे तिरंगा छीनने की कोशिश की। हालांकि भारत की मुस्लिम लड़कियों ने कड़ा जवाब देते हुए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे के साथ इनको वापस जाने पर मजबूर कर दिया।



लंदन की सड़कों से भारतीय लड़की को परेशान करते पाकिस्तानियों का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मुस्लिम लड़की तिरंगा लेकर अपने दोस्तों के साथ आजादी का जश्न मना रही है। इसी दौरान कुछ पाकिस्तानी गुंडे आकर उसके साथ बदसलूकी करना शुरू कर देते हैं। हालांकि ये लड़की घबराती नहीं है और ऐसा कड़ा जवाब देती है कि पाकिस्तानियों को ही वहां से चुपचाप निकलना पड़ता है। सोशल मीडिया यूजर्स बहादुरी से पाकिस्तानी गुंडों का सामना करने के लिए भारतीय लड़की की जमकर तारीफ कर रहे हैं।





लंदन में भिड़ते रहे हैं दोनों देशों के लोगभारत और पाकिस्तान के बीच लंदन की सड़कों पर टकराव नया नहीं है। पहलगाम के आतंकी हमले और फिर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत और पाकिस्तान के नागरिकों में लंदन की सड़कों पर टकराव दिखा था। दोनों देशों के लोगों ने अपनी-अपनी सरकारों के समर्थन में लंदन की सड़कों पर प्रदर्शन किया और इस दौरान टकराव की स्थिति बनी थी। यहां तक कि पुलिस को मामला संभालना पड़ा था।



स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक बार फिर लंदन में भारत और पाकिस्तान के लोगों के बीच टकराव का वीडियो सामने आया है। भारत और पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस में एक दिन का अंतर है। पाकिस्तान में 14 अगस्त तो भारत में 15 अगस्त को आजादी की वर्षगांठ मनाई जाती है। ऐसे में दोनों देशों के युवा इस दौरान सड़कों पर उतरे। हालांकि टकराव की स्थिति पाकिस्तानियो के भारतीय लड़की को गुंडई दिखाने से बनी।

Loving Newspoint? Download the app now