बांका: जिले में ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी और महिला शिक्षिका से अभद्रता के मामले में तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई डीपीओ स्थापना संजय कुमार यादव ने की है। कटोरिया के प्रोन्नत मध्य विद्यालय डुमरिया के विशिष्ट शिक्षक और प्रभारी प्रधानाध्यापक भूपेंद्र कुमार यादव को निलंबित कर मुख्यालय चांदन में प्रतिनियुक्त किया गया है। प्रभारी प्रिंसिपल पर गंभीर आरोपटीचर और प्रभारी प्रिंसिपल पर कागीसार विद्यालय की शिक्षिका स्वर्णिमा कुमारी पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। आरोप ये भी है कि उसने महिला टीचर को धमकी भी दी थी। भूपेंद्र की पत्नी भी कागीसार विद्यालय में शिक्षिका है। वह अक्सर पत्नी के विद्यालय जाकर मनमानी करता था। अधिकारियों ने कई बार चेतावनी दी थी। सुधार नहीं होने पर शुक्रवार को उसे निलंबित कर दिया गया। अटेंडेंस में खेल कर नप गई महिला टीचर उत्क्रमित उच्च विद्यालय महुआ बाराहाट, बिहार की टीचर संध्या कुमारी को भी निलंबित कर मुख्यालय बौंसी बीआरसी में प्रतिनियुक्त किया गया है। संध्या ने 15 मई को हाजिरी के इन और आउट समय पर दो अलग-अलग सेल्फी अपलोड की थी। स्पष्टीकरण में भी उसने सच्चाई नहीं बताई। अधिकारियों को भ्रमित करने की कोशिश की। फर्जी हाजिरी पर एक और टीचर सस्पेंडबेलहर प्रखंड के कुराबा मध्य विद्यालय की विशिष्ट शिक्षिका प्रियम मधु को भी निलंबित कर मुख्यालय शंभुगंज में प्रतिनियुक्त किया गया है। प्रियम ने 13 मई से 20 मई तक ई शिक्षा कोष पर फर्जी हाजिरी बनाई थी। उसकी हाजिरी पटर्नी से बनाई जा रही थी। एक दिन पहले स्पष्टीकरण मांगे जाने पर उसने 10 मई को दुर्घटना के बाद पटना में इलाज के लिए चिकित्सा अवकाश का आवेदन दिया। लेकिन उसी दौरान ई शिक्षा कोष पर नियमित हाजिरी बना रही थी। इससे साफ हुआ कि वह ड्यूटी पर नहीं थी और अधिकारियों को धोखा दे रही थी। DEO का सीधा अल्टीमेटम डीईओ कुंदन कुमार ने कहा कि शिक्षक समय पर विद्यालय आएं। पढ़ाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अवकाश की जरूरत हो तो नियम से लें। ई शिक्षा कोष में हेरफेर पर सख्त कार्रवाई होगी। इसकी नियमित निगरानी हो रही है। तीनों शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश अलग से जारी किया जाएगा।
You may also like
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3' टीजर: सुनील ग्रोवर के जांघ पर टैटू! अब फैंस भी दिखाएंगे टैलेंट, जानिए OTT रिलीज डेट
IND vs ENG टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल को सौंपा गया कप्तान का पद, जानें क्या हैं टीम के लिए उनकी चुनौतियां और उम्मीदें
Bank Holidays In June 2025: अभी से आगामी लेन-देन की कर लीजिए तैयारी, जून 2025 में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद
मध्य प्रदेश में धर्म परिवर्तन बर्दाश्त नहीं : विश्वास सारंग
जयशंकर ने जर्मनी में कहा, 'भारत परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा', संदीप दीक्षित बोले 'हम समर्थन करते हैं'