मंदसौर : जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें मरीजों को ले जा रही एक एंबुलेंस पुलिया से नीचे गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एंबुलेंस का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शुक्रवार रात लगभग 12 बजे हुई, लेकिन एंबुलेंस के पुलिया से नीचे गिरने के कारण इसका पता सुबह चला जब स्थानीय लोग खेत पर पहुंचे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर सीतामऊ तहसील के ग्राम सेदरा माता के पास यह हादसा हुआ।
रात 12 बजे हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार रात लगभग 12 बजे हुआ था। एंबुलेंस पुलिया से नीचे गिरी होने के कारण किसी को इसका पता नहीं चला। सुबह जब स्थानीय लोग अपने खेत पर गए तो उन्होंने घटना देखी और पुलिस व ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद घायल ड्राइवर को सुबह लगभग सात बजे बाहर निकाला गया। एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। यह एंबुलेंस जावरा की ओर से मरीजों को लेकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे की तरफ जा रही थी। तभी सीतामऊ तहसील के ग्राम सेदरा माता और भुवानगढ़ के बीच में यह पुलिया से नीचे जा गिरी।
रात भर फंसा रहा ड्राइवर
इस हादसे में मरीज सहित दो लोगों की मौत हो गई। एंबुलेंस ड्राइवर गाड़ी में फंस गया था, जिसे सुबह लगभग 7 बजे बाहर निकाला गया। एंबुलेंस में कुल 3 लोग सवार थे, जिनमें से 2 की मौत हो चुकी है। घायल ड्राइवर का इलाज चल रहा है।

You may also like

कानपुर में दादी के साथ सो रही 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म! पीड़िता को शौचालय में फेंका, आरोपी को समझी चोर

चाँदनी रात में चमकेगा भाग्य: कार्तिक पूर्णिमा 2025 के 5 चमत्कारी उपाय, माँ लक्ष्मी बरसाएंगी धन!

यूपी : रबूपुरा पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित आरोपी को दबोचा

देवेंद्र फडणवीस के बयान के बाद अचानक दिल्ली क्यों पहुंचे एकनाथ शिंदे, पीएम से की मुलाकात कर क्या बताया

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से एक की मौत, तीन घायल