लखनऊ: शहर में हफ्ते भर के भीतर कोरोना का दूसरा केस मिला है। उत्तराखंड से धार्मिक यात्रा से लौटीं आशियाना निवासी 53 साल की एक महिला को निजी सेंटर पर हुई जांच में कोविड पॉजिटिव पाया गया है। CMO कार्यालय का दावा है कि वह अभी स्वस्थ हैं। हाल में सामने आया कोविड का पहला मरीज भी आशियाना का रहने वाला था और उत्तराखंड से लौटा था।
आशियाना की रहने वाली एक महिला, 22 मई को उत्तराखंड से धार्मिक यात्रा करके लौटी थीं। उन्हें पांच दिन पहले सर्दी-जुखाम और बुखार की शिकायत थी। सांस लेने में थोड़ी तकलीफ होने पर शुरू में उन्होंने एक प्राइवेट डॉक्टर से दवा ली लेकिन उन्हें खास रहत नहीं मिली।
डॉक्टर की सलाह पर महिला ने निजी लैब में कोविड की जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है महिला में कोविड के हल्के लक्षण हैं। लखनऊ के आशियाना इलाके में यह दूसरा कोविड पॉजिटिव केस मिला है। बताया जा रहा है कि महिला के परिजनों में अभी तक कोई भी लक्षण नहीं हैं। डॉक्टरों का कहना है कि लक्षण आने पर परिजनों की जांच कराई जाएगी।
इससे पहले जो कोविड का केस आया था वह भी आशियाना से ही था। यहां के एक 60 वर्षीय बुज़ुर्ग कोरोना से पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि अब वह पूरी तरह से ठीक हैं। जानकारी के मुताबिक, 7 मई को बुजुर्ग उत्तराखंड घूमने गए थे। वहां से 14 मई को वापस लखनऊ आये थे। लखनऊ वापस लौटने पर उनकी तबियत बिगड़ गई थी, जिसके बाद परिजनों ने उनको पीजीआई में एडमिट करा दिया था। वहां के जांच के दौरान उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई थी।

You may also like
IPL 2025: रोहित शर्मा ने हासिल की ये खास उपलब्धि, यह कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना से आत्मनिर्भर बनें बिहार के प्रदीप, पीएम मोदी का जताया आभार
Travel Tips- दुनिया के वो देश जहां लेंस लेकर भी नहीं खोज पाएंगे धूल, आइए जाने इनके बारे में
Health Tips- दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमदं होते हैं ये सस्ते फूड्स, जानिए इनके बारे में
Health Tips- सोने से पहले नाभि में तेल डालने से मिलते हैं ये फायदे, जानिए कौनसा तेल हैं फायदेमंद