नई दिल्ली: भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा सिलेसिया में हुए डायमंड लीग में हिस्सा नहीं लिया था। इसके बाद भी उन्होंने 2025 डायमंड लीग के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह फाइनल 27 और 28 अगस्त को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में होगा। लीग में अब तक उनके 15 पॉइंट हैं। पूरे साल डायमंड लीग के अलग-अलग इवेंट होते हैं। उसमें प्रदर्शन के आधार पर पॉइंट दिए जाते हैं। अंत में डायमंड लीग का फाइनल होता है और सबसे ज्यादा पॉइंट पाने वाले 6 एथलीट इसमें दावेदारी पेश करते हैं।
स्टैंडिंग में तीसरे स्थान पर नीरज
नीरज चोपड़ा ने दो लेग में भाग लेने के बाद सिलेसिया डायमंड लीग 2025 से अपना नाम वापस ले लिया था। अभी यह तय नहीं है कि वह 22 अगस्त को ब्रुसेल्स लेग में हिस्सा लेंगे या नहीं। डायमंड लीग स्टैंडिंग में नीरज चोपड़ा तीसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे केशोर्न वालकोट (17 पॉइंट) और जूलियन वेबर (15 पॉइंट) हैं। नीरज चोपड़ा आखिरी बार 5 जुलाई को बेंगलुरु में हुए अपने ही इवेंट नीरज चोपड़ा क्लासिक में नजर आए थे।
2022 डायमंड लीग के नीरज विजेता रह चुके हैं। इस बार उन्होंने अब तक दो लेग में हिस्सा लिया है। उन्होंने मई में दोहा में उन्होंने पहली बार अपने करियर में 90 मीटर का आंकड़ा पार किया था। हालांकि 90.23 मीटर का थ्रो करने के बाद भी उन्हें दूसरे नंबर से ही संतोष करना पड़ा। इसके बाद नीरज चोपड़ा ने जून में पेरिस में हुए डायमंड लीग में 88.16 मीटर के साथ पहला स्थान हासिल किया था।
सितंबर में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप भी
सितंबर में नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी उतरेंगे। 13 से 21 सितंबर के बीच जापाना को टोक्यो में इसका आयोजन किया जाएगा। यही 2021 में हुए ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता था। नीरज चोपड़ा इस इवेंट के डिफेंडिंग चैंपियन भी हैं। हंगरी के बुडापेस्ट में हुए 2023 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पाकिस्तान के अरशद नदीम को पछाड़कर उन्होंने गोल्ड अपने नाम किया था।

You may also like
जब अय्याश प्रिंसिपल नईम सैफी की कार पर टूट पड़ा छात्रों का हुजूम, कार को पलट-पलट कर तोड़ा
पति का नाम उजागर करने पर पूजा पाल ने दर्ज कराई थी FIR, फिर चर्चा में आईं आरती पाल कौन
इन 4 आदतों वाली लड़कियों बनती हैं बेकार पत्नियां करˈ देती हैं घर और परिवार को बर्बाद
हम तेजी से सुधार के लिए प्रतिबद्ध... पीएम मोदी की अध्यक्षता में अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों पर हुई चर्चा
'मोदी की अधिकांश गारंटियां पूरी', सीएम ने कहा- SCR से तेजी से होगा विकास, 241 करोड़ रुपये की दी सौगात