विदिशा: मध्य प्रदेश में विदिशा जिले के सिंरोज में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। क्षेत्र के देवीटोरी गांव में खेत जोत रहा 30 वर्षीय किसान ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर में फंसकर जिंदा पिस गया और चंद सेकंड में उसका शरीर टुकड़े-टुकड़े हो गया। हादसे की वीभत्सता का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि पुलिस ने जब मशीन खोलकर उसका शव निकाला तो वह दर्जन भर टुकड़ों में निकालना पड़ा। जिसने भी यह दृश्य देखा उसका दिल कांप उठा।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार देवी टोरी गांव में सोमवार को किसान बबलू यादव (30) गांव के संतोष प्रजापति के खेत में सरपंच राजेश साहू का ट्रैक्टर किराए पर लेकर रोटावेटर से जुताई कर रहा था। जुताई करते समय रोटावेटर मशीन की शाफ्ट में कोई कपड़ा फंस गया था। बबलू ने मशीन को बंद किए बिना ही उसे निकालने की कोशिश की। इसी दौरान वह मशीन की शॉफ्ट की चपेट में आ गया था।
घूमती शॉफ्ट में फंसा और जिंदा पिस गया
स्थानीय लोगों और पुलिस के बताए अनुसार हादसा बहुत ही दर्दनाक व वीभत्स हुआ है। किसान बबलू ने जरा सी चूक की और उसकी चंद सेकंड में जान चली गई। कपड़ा निकालने के चक्कर में वह चलती रोटावेटर की तेज़ी से घूमती शाफ्ट में फंस गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मशीन खोलकर निकाला गया शव
देवीटोरी गांव में जैसे ही बबलू यादव के साथ हुए हादसे की जानकारी मिलते ही मौ अफरा-तफरी मच गई। बबलू का शव रोटावेटर में बुरी तरह फंसा हुआ था। सिरोंज टीआई विमलेश रॉय ने स्थानीय मीडिया को बताया कि शव को शाफ्ट से निकालने के लिए मशीन को खोलना पड़ा। यह मंजर देखने वाले हर ग्रामीण के लिए दिल दहला देने वाला था। मशीन से उसके शव के दर्जन भर से अधिक टुकड़े निकाले गए। लोगों के अनुसार बबलू काफी मेहनती व्यक्ति था। वह मूल रूप से ट्रैक्टर चलाकर खेत जोतने का काम करता था।

You may also like

विश्व स्वास्थ्य संगठन शिखर सम्मेलन से पहले साक्ष्य-आधारित पारंपरिक चिकित्सा पर मंथन, वैश्विक प्रयासों पर रहा जोर

Indian Remittances: चुपचाप हो गया बड़ा बदलाव... ये किस 'सीक्रेट रूट' से भारत में आ रहा पैसा, कितनी बड़ी टेंशन?

दिल्ली ब्लास्ट के बाद नोएडा में हाई अलर्ट, 26 थानों की पुलिस मोबाइल नेटवर्क पर कनेक्ट, वाहनों की सघन जांच

दुनिया मेंˈ सबसे महंगे बिकते हैं इस जानवर के आंसू, 26 सांपों के जहर की काट है एक बूंद﹒

83 साल के जितेंद्र लड़खड़ाकर गिरे, जरीन खान की प्रार्थना सभा का वीडियो देख फैंस की निकल गई आह