अगली ख़बर
Newszop

करियर राशिफल 14 अक्टूबर 2025 : मंगलवार को सम योग के प्रभाव से खुलेंगे किस्मत के दरवाजे, इन 5 राशियों को मिलेगा तगड़ा धन लाभ

Send Push
Career Horoscope, 14 October 2025 : 14 अक्टूबर को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन सूर्य से ग्यारहवें भाव में चंद्रमा का कर्क राशि में स्थित होना बेहद ही शुभ सम योग का निर्माण कर रहा है। इससे व्यक्ति को धन और भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। इस योग के प्रभाव से मेष राशि के जातकों का भौतिक सुख-सुविधाओं के प्रति झुकाव बढ़ेगा और आर्थिक उन्नति प्राप्त होगी। कर्क राशि वालों के रुके हुए काम पूरे होंगे और संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। तुला वालों के लिए मित्र की सलाह फायदेमंद साबित होगी और अटके हुआ काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। वहीं, धनु और मकर राशि के जातकों को धन लाभ के योग बनते हुए दिख रहे हैं। आइए विस्तार से जानें सभी 12 राशियों का कल का मनी करियर राशिफल।
मेष राशि करियर राशिफल : खुद फैसले लेने की कोशिश करें image

मंगलवार का दिन मेष राशि के जातकों का योजनाओं और तैयारियों में बीत सकता है। मेष राशि के स्वामी तुला राशि में होकर सप्तम भाव में स्थित हैं, जिससे व्यक्तिगत और पारिवारिक योजनाओं की तैयारियों में बीत सकता है। आज आपका सोचने का तरीका थोड़ा बदलता हुआ सा दिखेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं के प्रति झुकाव बढ़ेगा। दूसरों की बातों में न आकर अपने निर्णय खुद लेने की कोशिश करें। किसी नई जिम्मेदारी या समझौते से पहले स्थितियों को भली-भांति परख लें।


वृषभ राशि करियर राशिफल : आर्थिक उन्नति प्राप्त होगी image

आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए सफलता और सम्मान लेकर आने वाला है। आपकी राशि के स्वामी शुक्र इस समय कन्या राशि में विराजमान हैं और मीन राशि पर अपनी शुभ दृष्टि डाल रहे हैं। ऐसे में व्यक्ति का मान-सम्मान बढ़ता है और आर्थिक उन्नति प्राप्त होती है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं बनेंगी और आपको कुछ भरोसेमंद सहयोगी मिल सकते हैं। आज चंद्रमा दशम भाव में स्थित है, जो आपके कार्यों में शांति और स्थिरता प्रदान करेगा। आपको वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।


मिथुन राशि करियर राशिफल :जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी image

मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन थोड़ा भागदौड़ भरा रह सकता है। राशि स्वामी बुध पंचम भाव में सूर्य के साथ होने से कुछ तनावपूर्ण स्थितियां बनती हुई दिख रही हैं। ऐसे में आपके लिए काम के दबाव और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना जरूरी होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। आज के दिन अतिथि या करीबी रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। शिक्षा या संतान से जुड़ी बातों में संयम रखें और जल्दबाजी से बचें।


कर्क राशि करियर राशिफल : संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी image

आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। चंद्रमा आपकी ही राशि में विराजमान होकर संपत्ति और समृद्धि की ओर इशारा कर रहा है। इस दौरान लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। हालांकि इस दौरान कुछ खर्चे भी बढ़ सकते हैं। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलने के संकेत भी नजर आ रहे हैं। परिवार में मेलजोल बढ़ेगा और रिश्तों में निकटता आएगी। आज किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से भी मुलाकात संभव है।


सिंह राशि करियर राशिफल : व्यवसाय में साझेदारी से लाभ मिलेगा image

राशि स्वामी सूर्य, कन्या राशि में द्वितीय भाव में स्थित होकर धन और भाग्य वृद्धि के योग बन रहे हैं। बुध के साथ युति कार्यस्थल में नए अवसर की संभावना दिख रही है। व्यवसाय में साझेदारी और सहयोग से आपको लाभ मिलेगा। आप अपनी मधुर वाणी और सच्ची निष्ठा से लोगों का दिल जीतेंगे। परिवार और सामाजिक जीवन में सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष भी आपका आज के दिन मजबूत होता दिख रहा है।


कन्या राशि करियर राशिफल : विवाद से बचने की कोशिश करें image

आज के दिन कई लोग आपकी सलाह के लिए आपके पास आएंगे। सूझबूझ और संयम से काम लेना आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगा। आपके गुण आगे चलकर आपके लिए लाभदायक रहेंगे। कार्यस्थल पर चुप रहकर काम करना आज आपके लिए बेहतर रहेगा। बेवजह की बहस या विवाद से बचने की कोशिश करें। धैर्य से लिए गए निर्णय सफलता दिलाएंगे। पारिवारिक माहौल में शांति बनी रहेगी और शाम का समय आराम से बीतेगा।


तुला राशि करियर राशिफल : अटके हुए कार्य पूरे होंगे image

आज का दिन आपके लिए आनंद से भरा रहने वाला है। आपकी राशि के स्वामी शुक्र द्वादश भाव में रहते हुए आपको मानसिक शांति देंगे। सप्तम भाव में स्थित चंद्रमा से उत्तम चंद्र श्री योग बन रहा है, जो सौंदर्य और आकर्षण में वृद्धि का संकेत देता है। आज के दिन किसी निकट मित्र की सलाह से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। सामाजिक जीवन में आपकी लोकप्रियता भी बढ़ती हुई दिख रही है। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा।


वृश्चिक राशि करियर राशिफल : रुके हुए कार्यों में सुधार होगा image

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सफलता के नए द्वार खुलने वाले हैं। आपकी राशि के स्वामी मंगल द्वादश भाव में और चंद्रमा नवम भाव में स्थित होकर विजय और प्रगति के संकेत दे रहे हैं। इस दौरान लंबे समय से रुके हुए कार्यों में सुधार होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह भविष्य में लाभदायक सिद्ध हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और समर्पण की सराहना होगी। आर्थिक रूप से स्थिति बेहतर बनेगी। यात्रा के योग लाभदायक रहेंगे।


धनु राशि करियर राशिफल : अचानक लाभ के बनेंगे योग image

आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपकी राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति सप्तम भाव में और चंद्रमा अष्टम भाव में रहकर अचानक लाभ के योग बन रहे हैं। आपको किसी अप्रत्याशित स्रोत से धन या शुभ समाचार प्राप्त हो। इस दौरान अपने निर्णयों में जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में आत्मनिर्भरता आपको स्थायी सफलता दिलाएगी। आज किसी नई योजना की शुरुआत करने से पहले परिवार की राय लेना उचित रहेगा।


मकर राशि करियर राशिफल : व्यापार में नए अवसर मिलेंगे image

मकर राशि के जातकों का आज का दिन व्यस्तताओं से भरा रहने वाला है। आपकी राशि के स्वामी शनि तृतीय भाव में और चंद्रमा सप्तम भाव में हैं, जो कार्यक्षेत्र में स्थिरता और मेहनत का संकेत दे रहा है। इस दौरान व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। दोपहर तक अपने अधूरे कामों को निपटाने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन में सहयोग और समर्थन मिलेगा। किसी पुराने मित्र या सहयोगी से मुलाकात उपयोगी साबित हो सकती है।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें