भोपाल:  एयर इंडिया की दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एक प्लाइट में तकनीकी परेशानी सामने आने के बाद एमपी के भोपाल राजा भोज विमानतल पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। हालांकि विमान और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।   
   
जानकारी अनुसार राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर सोमवार रात एक बड़ा घटनाक्रम हुआ, जब एअर इंडिया की दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उड़ान के दौरान पायलट को विमान के सिस्टम में तकनीकी दिक्कत महसूस हुई, जिसके बाद एहतियात के तौर पर विमान को भोपाल में उतारने का निर्णय लिया गया।
   
विमानतल प्रबंधन के अधिकारियों ने की पुष्टि
जानकारी अनुसार भोपाल एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए मीडिया को जानकारी दे है। उन्होंने बताया कि फ्लाइट ने रात 8:15 बजे एहतियातन लैंड किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब पायलट को सिस्टम में कुछ 'अनयूज़ुअल' (असामान्य) महसूस होता है, तो यह एक सामान्य प्रक्रिया है।
   
विमान में 172 यात्री सवार थे
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में कुल 172 सवारी यात्रा कर रहीं थी। सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं। विमान की जांच की जा रही है। सबसे महत्वपूर्ण लैंडिंग के बाद विमान की रिफ्यूलिंग और रूटीन जांच की जा रही है। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार सबकुछ सामान्य रहने पर विमान को आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया जाएगा।
      
दो दिन में दूसरी इमरजेंसी लैंडिंग, मंगोलिया में उतरा था विमान
एयर इंडिया की एक और अंतर राष्ट्रीय उड़ान के दौरान फ्लाइट को बीते रोज 2 नवंबर को मंगोलिया की राजधानी उलानबटार में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई थी। एयर इंडिया ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए बताया है कि लंबी दूरी की फ्लाइट में भी तकनीकी खराबी सामने आई थी, जिसमें सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की एक फ्लाइट की भी तकनीकी गड़बड़ी के कारण मंगोलिया की राजधानी उलानबटार में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।
  
You may also like

शशि थरूर ने 'वंशवादी राजनीति' को लेकर किया टारगेट तो टूट पड़े कांग्रेस नेता, उदित राज से लेकर प्रमोद तिवारी तक ने किया पलटवार

4 नवंबर 2025 तुला राशिफल : कार्यस्थल पर सफलता के योग, आर्थिक मामलों में भी सावधानी बरतें

वर्ल्ड कप जीतते ही बदल गई कई खिलाड़ियों की किस्मत, ये है भारत की 3 सबसे अमीर महिला क्रिकेटर

Ladki Bahin Yojana: लाडकी बहिन योजना के लाभार्थी ध्यान दें! अक्टूबर का पैसा खाते में कब आएगा? पढ़ें अदिति तटकरे का बड़ा ऐलान

आज का मीन राशिफल 4 नवंबर 2025 : व्यापार में होगा लाभ, सभी अपेक्षाएं होंगी पूरी