रावलपिंडी: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच रावलपिंडी टेस्ट काफी ज्यादा रोमांचक हो गया है। पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। ऐसे में पाकिस्तान पहली पारी में 333 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने शानदार बैटिंग की। टॉप ऑर्डर में ट्रिस्टन स्टब्स और टोनी डि जॉर्जी ने रन बनाए। इसके बाद लोवर ऑर्डर में भारत से खास नाता रखने वाले सेनुरन मुथुसामी ने रन बनाए। कागिसो रबाडा ने भी 71 रन की तेज तरार पारी खेली। केशव महाराज ने भी बल्ले से अच्छा दमखम दिखाया।
सेनुरन मुथुसामी ने बनाए सर्वाधिक 89 रन
सेनुरन मुथुसामी पहली पारी में पाकिस्तान से आउट ही नहीं हुए। उन्होंने 155 गेंदों का सामना कर नाबाद 89 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके शामिल थे। मुथुसामी के सामने पाकिस्तानी गेंदबाज लगातार संघर्ष करते हुए नजर आए। पाकिस्तान के पास उनका कोई तोड़ नहीं था। साउथ अफ्रीका पहली पारी में 409 रन बनाकर ऑल आउट हुई। उन्होंने 76 रन की बढ़त हासिल की। आखिरी विकेट के लिए सेनुरन मुथुसामी और कागिसो रबाडा के बीच 98 रन की साझेदारी हुई।
कौन हैं सेनुरन मुथुसामी?
सेनुरन मुथुसामी का जन्म 22 फरवरी 1994 को साउथ अफ्रीका के डर्बन में हुआ था। वह साउथ अफ्रीका के ही रहने वाले हैं। लेकिन, उनका भारत के तमिलनाडु से खास रिश्ता है। मुथुसामी की जड़ें साउथ इंडिया से जुड़ी हैं और उनके पूर्वज तमिलनाडु के नागपट्टिनम में रहते थे। सेनुरन ने भारत के खिलाफ 2019 में टेस्ट डेब्यू किया था। उनकी टेस्ट क्रिकेट में पहली विकेट विराट कोहली थे।
31 साल के मुथुसामी ने अब तक साउथ अफ्रीका के लिए 6 टेस्ट (रावलपिंडी टेस्ट हटाकर), 5 वनडे और 5 टी20 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 22, वनडे में 6 तो टी20 में 5 विकेट हैं। वनडे और टी20 में सेनुरन मुथुसामी ने 2025 में ही डेब्यू किया है।

You may also like

बिहार चुनाव में तीर भी निशाने पर लगेगा और कमल भी खिलेगा : एसपी सिंह बघेल

कौन हैं वो अभिनेता जिन्होंने एक सीन से बदल दी फिल्म की कहानी? जानिए जीवन की अनोखी यात्रा!

महिलाओं पर हमले के विवाद के बीच कूचबिहार के एसपी का तबादला

पीकेएल-12: यूपी योद्धाज ने मुंबा को 35-32 से हराकर प्लेऑफ की दौड़ में बनाई जगह

प्रभास की फिल्म 'Spirit' का अनावरण, जन्मदिन पर मिला खास तोहफा