नई दिल्ली/चंडीगढ़: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बिहार चुनाव से पहले नई दिल्ली के AICC मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं।राहुल ने गुरु नानक जी का नाम लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मैं जो बोलना जा रहा हूं वो 100 प्रतिशत सच है। हम इस बार हरियाणा की बात करने जा रहे हैं। जैसा आप सभी जानते हैं कि सभी एग्जिट पोल में कांग्रेस की जीत की बात कही गई। इससे साफ पता चल रहा था कांग्रेस हरियाणा में क्लीन स्वीप करने जा रही है। कांग्रेस की जीत को हार में बदला गया। पहली बार हरियाणा के इतिहास में पोस्टल बैलट के नतीजे फाइनल नतीजों से अलग रहे। अभी हम डाटा के साथ साबित करेंगे कि कैसे वोट चोरी हुई'। जेन-जी को ये चोरी देखनी चाहिए।
राहुल ने दिखाई एक महिला की तस्वीर
इस दौरान राहुल गांधी ने एक महिला की तस्वीर दिखाई। उन्होंने बताया कि ये महिला एक ब्राजिलियन मॉडल है। इस महिला ने हरियाणा में 22 बार वोट डाला। इस महिला के कई नाम है। इस महिला ने स्वीटी, रश्मि, विमला और सुनीता नाम से 10 बूथों में वोट डाले। हरियाणा में ऐसे 25 लाख वोटों की चोरी हुई। हरियाणा में कांग्रेस सिर्फ 22000 वोटों से हारी थी। ये वोट चोरी बूथ स्तर पर नहीं हुई। फॉर्म 6 और फॉर्म 7 के आधार पर भी ये चोरी हुई है। वोटर लिस्ट में एक महिला ने 9 जगह वोट किए। वोट चोरी का ये ऑपरेशन सेंट्रेलाइजेशन था।
खुद दी प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानकारी
राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा में 5,21,610 वोटर हैं। नकली फोटो वाले 1,24,00 वोटर हैं। हरियाणा में 8 में से एक वोट नकली। दो बूथ पर एक फोटो का 233 बार इस्तेमाल हुआ। हर वोटर लिस्ट में नाम और उम्र अलग-अलग है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की राहुल गांधी ने खुद जानकारी दी थी। उन्होंने एक्स पर लिखा था कि द एच फाइल्स... मैं आज दोपहर 12 बजे एक और #VoterChori प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करूंगा, इसे लाइव देखें।

You may also like

थम्मा की बॉक्स ऑफिस सफलता: 118 करोड़ के करीब पहुंचने की उम्मीद

Ek Deewane Ki Deewaniyat की बॉक्स ऑफिस सफलता: तीसरे बुधवार पर 140 करोड़ का अनुमानित कलेक्शन

छत्तीसगढ़ में विकास और विश्वास ने भय और हिंसा का स्थान लियाः सी.पी. राधाकृष्णन

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, कहा- बिहार चुनाव से पहले मानी हार

उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने छत्तीसगढ़ के 34 अलंकरण से 37 विभूतियों एवं 4 संस्थाओं को किया सम्मानित