अगली ख़बर
Newszop

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने न्यूयॉर्क में मनाया हैलोवीन, बेटी मालती मैरी को बना दिया 'घोस्ट प्रिंसेस', फोटोज वायरल

Send Push
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ न्यूयॉर्क में हैलोवीन सेलिब्रेट किया। उन्होंने इसकी झलक सोशल मीडिया पर दिखाई है। उनका ये पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। खासकर मालती के 'घोस्ट प्रिंसेस' लुक ने सभी का ध्यान खींच लिया है। फैंस उनकी मासूमियत पर निहाल हो गए हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क से फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'घोस्ट प्रिंसेस की तरफ से हैप्पी हैलोवीन।' इस फोटो में प्रियंका और निक ने ब्लैक कलर के आउटफिट पहने है और टोपी पहनी है। प्रियंका ने चश्मा भी पहना है। मालती ने व्हाइट कलर की फ्रॉक पहनी है। दिल वाले इमोजी से उनका चेहरा ढका हुआ है। पर तीनों हाथ से डराने वाला रिएक्शन दे रहे हैं।

प्रियंका ने शेयर कीं फोटोज


प्रियंका ने पहनी मकड़ी वाली अंगूठी
image
प्रिंयका ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक अंगूठी पहनी हुई है, वो भी मकड़ी जैसी। बैकग्राउंड में मालती की ड्रेस भी दिख रही है। एक फोटो में मालती और निक साथ हैं।


प्रियंका के पोस्ट पर रिएक्शन
image
प्रियंका के पोस्ट पर ऐश्वर्या राय की भाभी श्रीमा राय ने लिखा, 'क्यूटेस्ट।' एक फैन ने कहा, 'घोस्ट प्रिंसेस। सो क्यूट।' कुछ कह रहे हैं कि वो मालती का चेहरा देख चुके हैं, इसलिए इसे छिपाने की जरूरत नहीं है।

प्रियंका की अपकमिंग मूवीज
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका को 2026 में 'द ब्लफ' में देखा जाएगा। इसके अलावा उनके पास 'जजमेंट डे' भी है। वो एसएस राजामौली की SSMB29 में महेश बाबू के साथ नजर आएंगी।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें