अगली ख़बर
Newszop

प्रेमी संग मिलकर पति के टुकड़े, किचन में दफनकर लगवाए टाइल्स, 14 महीने बाद हुआ रोंगटे खड़ा कर देनेवाला खुलासा

Send Push
अहमदाबाद : बॉलीवुड थ्रिलर 'दृश्यम' की याद दिलाने वाली एक खौफनाक सच्ची घटना सामने आई है। मामला अहमदाबाद का है। यहां हत्या के एक साल बाद पुलिस ने शख्स के अवशेष बरामद किए हैं। इस शख्स की उसकी पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की। उसके कमाने के लिए बाहर जाने का दावा किया। जबकि शव को घर के किचन में ही फर्श खोदकर गाड़ दिया। ऊपर से टाइल्स लगवा दिए। हालांकि एक साल बाद हत्या का हिला देनेवाला राज खुला तो हर कोई हैरान हो गया। खास बात है कि समीर ने रूबी से प्रेम विवाह किया था।

35 वर्षीय पीड़ित समीर अंसारी लगभग एक साल से लापता हो गया था। एक गुप्त सूचना के आधार पर, अहमदाबाद अपराध शाखा को सरखेज स्थित उसके बंद घर की रसोई के फर्श के नीचे दबी हड्डियां और अन्य अवशेष मिले।

बच्चों को लेकर फरार हुई रूबीपुलिस उपायुक्त (अपराध) अजीत राजियन ने बताया कि समीर अंसारी की पत्नी रूबी, जो फिलहाल फरार है, ने अपने कथित प्रेमी इमरान वाघेला और उसके दो रिश्तेदारों, रहीम और मोहसिन के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। राजियन ने पुष्टि की है कि उसी इलाके में रहने वाले इमरान वाघेला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि रूबी और उसके दो रिश्तेदार- रहीम और मोहसिन अभी भी फरार हैं।



14 महीने पहले अचानक हुआ गायब14 महीने पहले समीर अंसारी अचानक लापता हो गया। उसकी पत्नी रूब ने सबको बताया कि वह बाहर कमाने गया है। लोगों को यकीन हो गया। हालांकि रिश्तेदार इस बात पर शक करने लगे कि कुछ तो है, क्योंकि समीर ने लापता होने के बाद से कभी किसी रिश्तेदार, दोस्त या पड़ोसियों से कोई संपर्क नहीं किया। मामले को लेकर गुपचुप बाते होने लगीं। घटना की जांच तीन महीने पहले शुरू हुई जब क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि समीर का गायब होना संदिग्ध है। उसका मोबाइल फ़ोन 14 महीने से बंद था और उसने किसी दोस्त या रिश्तेदार से संपर्क नहीं किया था।



तीन महीने पहले पुलिस ने शुरू की जांचपुलिस ने गुपचुप इस मामले की जांच शुरू की। रूबी का फोन सर्विलांस पर लगाया गया। पता चला कि रूबी एक नंबर पर सबसे ज्यादा बात करती थी। सुरागों पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने इमरान का पता लगाया। पुलिस ने गुपचुप इमरान को उठाया। उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने समीर की हत्या का राज खोला। राजियन ने बताया, पूछताछ के दौरान, इमरान ने कबूल किया कि हत्या की योजना रूबी ने बनाई थी। गिरोह ने पहले समीर को बांधा, चाकू मारकर उसकी हत्या की, उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े किए और अवशेषों को रसोई के फर्श के नीचे दबा दिया।


इमरान ने कबूला रूबी से अफेयर और समीर की हत्या का अपराधपुलिस ने बताया कि रूबी का इमरान के साथ अफेयर हो गया था। यह बात जब समीर को पता चली तो उसने इसका विरोध किया। रूबी ने उसे यकीन दिलाया कि वह उसे माफ कर दे, वह अब इमरान से कोई मतलब नहीं रखेगी। हालांकि रूबी ने इमरान से संबंध खत्म नहीं किए। इधर समीर को रूबी की करतूत का पता चला तो उसने फिर विरोध किया। इमरान ने दावा किया कि समीर ने रूबी को पीटा।

समीर के किए टुकड़ेरूबी ने इमरान को सारी बात बताई। फिर दोनों ने मिलकर समीर को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। डीसीपी राजियन ने बताया कि इमरान ने दावा किया कि रूबी ने समीर की हत्या की योजना बनाई। हत्या वाली रात समीर घर पर सो रहा था। इमरान चुपके से आया। रूबी ने समीर के पांव पकड़े और रूबी की मदद से समीर का गला रेत दिया। फिर आरोपी ने शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। उसे रसोई में खोदे गए एक गड्ढे में दबा दिया और सभी दिखाई देने वाले निशान मिटाने के लिए उसे सीमेंट और टाइलों से सील कर दिया।

बिहार का रहने वाला था समीररूबी महीनों तक अपने दो बच्चों के साथ उसी घर में रही, फिर आखिरकार उसने पड़ोसियों को बताया कि उसका पति काम के लिए दूसरे शहर गया है। मूल रूप से बिहार का रहने वाले समीर अंसारी ने रूबी के साथ लव मैरेज की थी। समीर के परिवार ने उनकी शादी का विरोध किया था लेकिन समीर ने घरवालों की मर्जी के बिना ही रूबी को अपनाया। शादी के बाद 2016 में वह बिहार से अहमदाबाद आ गया था। वह अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए राजमिस्त्री का काम करता था।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें