आज का मौसम 29 अक्टूबर 2025, नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में अब ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। कुछ दिनों पहले तक जहां सिर्फ रात के समय पारा गिर रहा था तो वहीं अब दिन में भी ठंड का अहसास शुरू हो गया है। मंगलवार को दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, मौसम विभाग ने हल्की बारिश की एडवाइजरी जारी की है। इसिलए अगर अब बारिश हुई तो ठंड बढ़ने की संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसमदिल्ली में आज हल्की धुंध के साथ आसमान साफ बना रहेगा। दोपहर के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान में 29 से 31 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं दोपहर के हवाएं 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी जबकि रात होते होते ये रफ्तार कम हो जाएंगी। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 1 नवंबर से ठंड बढ़ने की संभावना है। वहीं चक्रवात मोंथा के असर के चलते अचानक तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसमउत्तर प्रदेश में भी सुबह के समय हल्की धुंध के साथ आसमान साफ रहेगा। सुबह और शाम के समय सड़कों पर हल्का कोहरा और धुंध देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने और पूर्वी उत्तर प्रदेश के हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसममौसम विभाग के मुताबिक बिहार में अगले 48 घंटों तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव न होने की संभावना जताई है। IMD के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसमराजस्थान के मौसम की बात की जाए तो IMD के अनुसार राज्य में भारी बारिश की गतिविधियों में 29 अक्टूबर से कमी होने, हालांकि दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी भागों में आगामी 4-5 दिन हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है, जिसके बाद आने वाले 4-5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावनी जताई है।

You may also like

Bihar Chunav News: आखिर प्रत्याशियों से क्यों नाराज हैं वोटर? कहीं पानी तो कहीं सड़क, जात पर NO बात!

एक मौका दीजिए, उम्मीदों को पूरा करने का काम करूंगा: तेजस्वी यादव

सुप्रीम कोर्ट ने कहा ज्यूडिशियल अफसरों की सीनियरिटी में एकरूपता की जरूरत: सुप्रीम कोर्ट

एलिक अथांजे और शाई होप का अर्धशतक, वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को दिया 150 रन का लक्ष्य

अफ्रीकी संघ ने कैमरून के राष्ट्रपति बिया को पुनः निर्वाचित होने पर दी बधाई