बेंगलुरु : कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की हत्या हो गई। उनकी हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उनकी ही पत्नी पल्लवी ने की। इस हत्या में उनकी बेटी ने भी मां का साथ दिया। इस हत्याकांड को लेकर एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। पूर्व डीजीपी की पत्नी और बेटी ने हत्या से पहले इसके तरीकों को गूगल पर सर्च किया था। उन्होंने यह सीखा कि शरीर के किस भाग पर चाकू मारने से इंसान की जल्दी मौत होती है।पल्लवी और उनकी बेटी ने सर्च के बाद यह पता चला कि गर्दन के पास नसों और रक्त वाहिकाओं को काटने से कैसे एक व्यक्ति की मौत हो जाती है। पुलिस को जांच में मां-बेटी के मोबाइल पर सर्च हिस्ट्री में बहुत कुछ पता चला है। गूगल पर पांच दिनों तक क्या सर्च किया?करीबी सूत्रों ने कहा कि पल्लवी हत्या से पहले पांच दिनों से इसकी जानकारी गूगल पर सर्च कर रही थी। ओम प्रकाश रविवार शाम को बेंगलुरु में अपने आवास पर मृत मिले थे। उनकी चाकू से गोदकर हत्या कर गई थी। पुलिस ने पल्लवी और उनकी बेटी कृति को हिरासत में लिया था। पल्लवी को सोमवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था, जबकि कृति को मनोचिकित्सा मूल्यांकन के लिए निमहंस में भर्ती कराया गया है। वॉट्सऐप ग्रुप पर भेजे से मेसेजसोमवार की शाम को, पुलिस पल्लवी को पूछताछ के लिए अपराध स्थल पर ले गई। सूत्रों के अनुसार जब पल्लवी से पूछा गया तो उसने दावा किया कि वह घरेलू हिंसा की शिकार थी। छुरा घोंपने से पहले, पल्लवी ने कथित तौर पर व्हाट्सएप समूहों में मेसेज भी पोस्ट किए थे। जिसमें उसने दावा किया था कि उसे अपने ही घर में बंधक बना लिया गया है और लगातार निगरानी की जा रही है। इन संदेशों में, उसने बार-बार जहर देने का आरोप लगाया और अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए चिंता व्यक्त की। आईपीएस अफसरों का ही ग्रुपबेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने हाई-प्रोफाइल हत्या के मामले को केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) को स्थानांतरित कर दिया है। पुलिस ने बताया कि पल्लवी ने मेसेज IPS अधिकारियों के एक WhatsApp ग्रुप में से एक पर भी भेजा था। पल्लवी ने मैसेज में लिखा था कि इस मामले पर खुद ही ध्यान दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पति के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वॉट्सऐप ग्रुप मेसेज में पल्लवी ने क्या लिखापल्लवी का मैसेज था, 'यह पल्लवी ओमप्रकाश का एक संकटकालीन संदेश है। मैं ऑनलाइन FIR दर्ज करा रही हूं। कृपया इस पर खुद ही ध्यान दें और कार्रवाई करें। मेरे पति ओम प्रकाश, पूर्व-DGP कर्नाटक, मेरी बेटी और मुझ पर बहुत घरेलू हिंसा कर रहे हैं।' अपने पति को मारने के बाद, पल्लवी ने अपनी एक दोस्त को मैसेज किया। यह दोस्त एक रिटायर्ड IPS अधिकारी की पत्नी है। पल्लवी ने मैसेज में लिखा कि उसने राक्षस को मार डाला। फ्रेंड को वीडियो कॉल करके दिखाया शवपल्लवी ने वीडियो कॉल करके ओम प्रकाश का शव दिखाया। शव खून से लथपथ था। उसने दो और लोगों को भी हत्या के बारे में बताया। उनमें से एक ने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर खबर दी। Hoysala पुलिस की टीम के पहुंचने से पहले, पल्लवी ने खुद HSR लेआउट पुलिस स्टेशन को फोन किया। उसने हत्या की बात कबूल कर ली। पत्नी पल्लवी ने ऐसे की ओम प्रकाश की हत्यापुलिस के अनुसार, पल्लवी ने 70 वर्षीय रिटायर्ड IPS अधिकारी पर पहले लाल मिर्च का पाउडर फेंका। फिर उसने रसोई के चाकू से उन पर कई बार वार करने शुरू कर दिए। ओम प्रकाश भागने की कोशिश कर रहे थे लेकिन पल्लवी ने उन पर कंबल फेंक दिया। ओम प्रकाश 15 मिनट से ज्यादा समय तक फर्श पर संघर्ष करते रहे। इसके बाद उनकी मौत हो गई। उनके शव के पास दो बोतलें मिलीं। एक बोतल टॉयलेट क्लीनर की थी और दूसरी फर्श क्लीनर की।
You may also like
ऑटो चालक ने जाने से मना किया तो सीने में गोली मारकर उतार दिया मौत के घाट ι
केकेआर के बल्लेबाज खो चुके हैं आत्मविश्वास : ब्रावो
8th Pay Commission: अब 18 हजार नहीं, 71,703 होगी मिलेगी बेसिक सैलरी
बरेली में पत्नी ने पति पर किया खतरनाक हमला, मामला दर्ज
Health Tips: एक मुट्ठी बादाम हैं आपके लिए बहुत ही काम की, रोज करेंगे सेवन तो मिलेगा ये फायदा