नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। पिछले महीने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। ऐसी स्थिति में भारत को जहां अमेरिका, इजराइल और रूस जैसे देशों का समर्थन मिल रहा है तो वहीं पाकिस्तान के समर्थन में भी कई देश आए हैं। इनमें चीन के साथ तुर्की, अजरबैजान और मलेशिया शामिल हैं।बात अगर पाकिस्तान समेत तुर्की, अजरबैजान और मलेशिया की करें तो इन चारों देशों की स्थिति भारत के सामने कुछ नहीं है। ये चारों देश आर्थिक रूप से इतने समृद्ध नहीं हैं कि भारत का मुकाबला कर सकें। यही नहीं, इन चारों देशों की कुल जीडीपी भारत की जीडीपी से काफी पीछे है। क्या कहा मलेशिया ने?मलेशिया ने पाकिस्तान का समर्थन किया है। मलेशिया ने पाकिस्तान के सुर में सुर मिलाते हुए पहलगाम आतंकी हमले में निष्पक्ष जांच की मांग का समर्थन किया है। वहीं भारत ने इतिहास का हवाला देते हुए किस भी तरह की जांच की मांग को खारिज कर दिया है। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ टेलीफोन पर बात की है और उसके बाद एक रीडऑउट में पाकिस्तान की मांग का समर्थन किया है। कितनी है भारत की जीडीपी?भारत इन चारों देशों के मुकाबले आर्थिक रूप से काफी मजबूत है। भारत की जीडीपी 3.57 लाख करोड़ डॉलर है। भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारत से आगे अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान हैं।अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का कहना है कि भारत इस साल यानी 2025 में जापान को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। आईएमएफ की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2025 में भारत की नॉमिनल जीडीपी बढ़कर 4,187.017 अरब डॉलर हो जाएगी। वहीं आईएमएफ के मुताबिक आने वाले वर्षों में भारत जर्मनी को पीछे छोड़ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी बन सकता है। साल 2027 तक भारत की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर सकती है। कहां हैं पाकिस्तान और उसके समर्थक?पाकिस्तान इस समय कर्ज में डूबा हुआ है और आईएमएफ से मिलने वाले नए कर्ज के भरोसे है। पाकिस्तान की जीडीपी 33,791.23 करोड़ (0.3379 लाख करोड़) डॉलर है। भारत के मुकाबले पाकिस्तान की जीडीपी 10वां हिस्सा भी नहीं है। वहीं पाकिस्तान का समर्थन देने वाले तुर्की, अजरबैजान और मलेशिया की बात करें तो इनकी भी जीडीपी भारत के मुकाबले बहुत अच्छी नहीं है। तुर्की की जीडीपी 1.32 लाख करोड़ डॉलर, अजरबैजान की जीडीपी 0.0723 लाख करोड़ डॉलर और मलेशिया की जीडीपी 0.3997 लाख करोड़ डॉलर है। ऐसे में पाकिस्तान, तुर्की, अजरबैजान और मलेशिया चारों देशों की कुल जीडीपी 2.13 लाख करोड़ डॉलर है। यह भारत की जीडीपी 3.57 लाख करोड़ डॉलर के मुकाबले 1.44 लाख करोड़ डॉलर कम है।
You may also like
पीएम मोदी का जम्मू कश्मीर दौरा रद्द होने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्या कहा
रिश्तों का कत्ल! 15 साल की मासूम को पिता ने बनाया अपनी हवस का शिकार, मां की शिकायत पर केस दर्ज
दाढ़ी-बाल हफ्ते में किस दिन कटवाने चाहिए? प्रेमानंद महाराज ने कहा, बनता है अकाल मृत्यु का योग? 〥
Met Gala 2025: सितारों की शानदार फैशन रात
बिहार के पांच जिलों में होगी मॉक ड्रिल: दिलीप जायसवाल