रेनॉल्ट कंपनी ने सितंबर 2025 की अपनी बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं, जो कंपनी के पोर्टफोलियो में एक स्पष्ट बदलाव को दर्शाते हैं। आंकड़े बताते हैं कि कंपनी की मल्टी-पर्पज व्हीकल (MPV) और स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (SUV) सेगमेंट की कारों ने शानदार ग्रोथ दर्ज की है, जबकि इसकी पॉपुलर हैचबैक कार की बिक्री में गिरावट आई है। कंपनी ने सितंबर 2025 में कुल 4,265 यूनिट्स की बिक्री की। यह बिक्री पिछले साल के इसी महीने यानी सितंबर 2024 में बेची गई 3,217 यूनिट्स की तुलना में 1,048 यूनिट्स ज्यादा है। कंपनी ने इस साल 32.58% की महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की है। यह वृद्धि मुख्य रूप से रेनॉल्ट की दो प्रमुख मॉडल्स ट्राइबर और काइगर के मजबूत प्रदर्शन से हुआ है। आइए आपको रेनॉल्ट की सभी गाड़ियों की सेल्स रिपोर्ट बताते हैं।
ट्राइबर का जलवा MPV सेगमेंट में रेनॉल्ट कंपनी ट्राइबर (Renault Triber) को पेश करती है और इस कार ने बिक्री में कमाल कर दिया है। रेनॉल्ट के लिए सितंबर 2025 का महीना पूरी तरह से ट्राइबर के नाम रहा। सितंबर 2025 में ट्राइबर की 2,587 यूनिट्स बिकीं, जो सितंबर 2024 की 1,538 यूनिट्स की तुलना में 68.21% की जबरदस्त वृद्धि है। यह न केवल कंपनी के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा, बल्कि मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी कुल बिक्री का 60.66% रही।
काइगर ने भी किया कमालरेनॉल्ट की तरफ से कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में आने वाली रेनॉल्ट किगर (Renault Kiger) ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। काइगर की बिक्री सितंबर 2025 में 1,166 यूनिट्स रही, जो पिछले साल की 988 यूनिट्स से 18.02% ज्यादा है। मार्केट में इसकी हिस्सेदारी 27.34% रही। इन दोनों मॉडलों - ट्राइबर और किगर - ने मिलकर कंपनी की कुल बिक्री को नई ऊंचाई दी है।
क्विड की बिक्री घटी जहां ट्राइबर और काइगर ने रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की, वहीं रेनॉल्ट की एंट्री-लेवल हैचबैक कार क्विड (Renault Kwid) की बिक्री को झटका लगा है। सितंबर 2025 में क्विड की केवल 512 यूनिट्स ही बिकीं, जबकि सितंबर 2024 में यह आंकड़ा 691 यूनिट्स था। क्विड की बिक्री में 25.90% की बड़ी गिरावट आई है, जो कंपनी के लिए चिंता का विषय है। क्विड की हिस्सेदारी अब कुल बिक्री में सिर्फ 12.00% रह गई है।
डेटा स्पष्ट रूप से दिखाता है कि भारतीय ग्राहक अब एंट्री-लेवल हैचबैक के बजाय ज्यादा जगह और फीचर्स वाली MPV और SUV को प्राथमिकता दे रहे हैं। रेनॉल्ट ट्राइबर की सफलता इस बात की पुष्टि करती है कि ग्राहक किफायती दाम में बड़ी गाड़ी चाहते हैं।

You may also like
सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा गंभीर
BAN vs WI 2nd ODI: बांग्लादेश को सुपर ओवर में 2 रन से मिली हार, वेस्टइंडीज ने रोमांचक मुकाबले में सीरीज में की 1-1 से बराबरी
पंजाब में पराली जलाने से एयर क्वालिटी हुई पुअर, 179 मामलों में 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया
सुपर ओवर में आया ऐतिहासिक मैच का परिणाम, वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 1 रन से हराया
किसी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा... DIG भुल्लर को सस्पेंड करने पर पंजाब के सीएम भगवंत मान का बड़ा बयान