दिल्ली में भारतीय युवा कांग्रेस ने प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना के खिलाफ विवादित बयान देने वाले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद निशिकांत दुबे की बर्खास्तगी की मांग करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता दुबे के आवास की तरफ बढ़ने की तैयारी में थे, हालांकि पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा, "बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश और उच्चतम न्यायालय पर दिया गया बयान न केवल शर्मनाक है, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र की नींव पर सीधा प्रहार है।"
उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय न्यायपालिका की स्वतंत्रता हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है, और इसे किसी भी कीमत पर सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है।
दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने कहा कि न्यायपालिका पर इस प्रकार के हमले सीधे तौर पर प्रधानमंत्री के इशारे पर हो रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की साजिश चल रही है। उन्होंने कहा कि दुबे को संसद की सदस्यता से बर्खास्त किया जाना चाहिए।
You may also like
Vaibhav Suryavanshi के आईपीएल डेब्यू पर बड़ी बात बोल गए बासित अली, यहां जानें क्या कहा
Savings Account: इन बैंकों ने घटाई सेविंग अकाउंट की ब्याज दरें, नए रेट्स जानें तुरंत!
अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने यूट्यूब पर लॉन्च किया एनिमेशन चैनल 'अप्लाटून'
3,521% टैरिफ: सौर पैनल आयात पर ट्रंप का सख्त रवैया, इन देशों पर बरसा अमेरिका का कहर
अहमदाबाद में कांग्रेस के अधिवेशन से घबराई सरकार, नेशनल हेराल्ड केस में लगाए जा रहे झूठे आरोप : उदित राज