कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भारत जो कहता है- उसके ऊपर अमल करता है, लेकिन पाकिस्तान अपनी कही बातों पर नहीं रहता और अपने किए वादे तोड़ देता है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान खुद नहीं लड़ता, बल्कि आतंकवादियों को आगे करता है। इससे दोनों देशों का नुकसान हो रहा है। इसलिए अब एक ही रास्ता है कि अगर वो लड़ते हैं, तो हमें भी लड़ना पड़ेगा और अगर वे शांत रहेंगे तो हम भी शांति बहाल करेंगे।
उन्होंने कहाक कि आज बुद्ध पूर्णिमा है। हम यही चाहते हैं कि सभी जगह शांति हो। सभी लोग शांति के साथ रहें, लेकिन देश को बचाने के लिए हमें लड़ना भी पड़ता है, क्योंकि अगर देश बचेगा तभी हम सब रहेंगे। हमारी सेना पूरी ताकत के साथ लड़ रही है।
खड़गे ने कहा कि हम उनका धन्यवाद करते हैं और उन्हें नमन करते हैं। हम सेना के जज़्बे को सलाम करते हैं, हमें उन पर गर्व है। देश के लिए हम सभी को एकजुट रहना चाहिए और देश के लिए लड़ना चाहिए। हम चाहते हैं कि संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए।
खड़गे ने कहा कि सत्र में हम सभी चर्चा करें कि अभी भारत-पाकिस्तान के बीच क्या स्थिति है और क्या चल रहा है। इसी के साथ इस बारे में भी चर्चा हो कि जनता की सुरक्षा के लिए हम क्या कर रहे हैं।
You may also like
India-Pak ceasefire: If Pakistan continues to escalate...
बिहार : राष्ट्रसेवा में शहीद मोहम्मद इम्तियाज हुए सुपुर्द-ए-खाक, हजारों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई
पीएम मोदी बोले, 'भारत कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा'
2024 में चीन की राष्ट्रीय शरदकालीन अनाज खरीद की कुल मात्रा 34.5 करोड़ टन पहुंची
ब्राजील फुटबॉल टीम के हेड कोच बने कार्लो एंसेलोटी