लाइव हिंदी खबर :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि इसराइल और हमास ने शांति योजना के पहले चरण पर सहमति दे दी है। इस कदम के तहत सभी बंधकों को जल्द ही रिहा किया जाएगा और इसराइल अपनी सेनाओं को सहमति रेखा तक पीछे खींचेगा।
राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे ऐतिहासिक दिन करार दिया है और कहा कि यह कदम मजबूत स्थायी और शांति की दिशा में पहला कदम और महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि सभी पक्षों के साथ न्याय संगत, व्यवहार सुनिश्चित किया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि यह दिन अरब और मुस्लिम दुनिया, इसराइल आस-पास के सभी देशों और अमेरिका के लिए महान दिन है।
हम कतर, मिश्र और तुर्की के मध्यस्तों के सहयोग के लिए आभारी हैं। जिन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को संभव बनाने में मदद की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस अवसर पर शांति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उनका यह बयान क्षेत्रीय स्थितरता और बंधकों की सुरक्षा के लिए एक सकारात्मक और आशाजनक संकेत माना जा रहा है।
You may also like
Women's World Cup 2025 : भारत को मिली पहली हार, क्या अब सेमीफाइनल की राह मुश्किल?
बोर्डरूम झगड़े के बीच आज टाटा ट्रस्ट्स की अहम बैठक, शापूरजी पलोनजी ग्रुप के एग्जिट पर भी आ सकता है बड़ा फैसला
खाना पकाने के शौक को करियर में बदलें: भारतीय खेल प्राधिकरण में सहायक शेफ की भर्ती
Rajasthan: रंधावा का नरेश मीणा पर तीखा तंज,कहा-ट्विटर पर एमएलए पैदा नहीं होते,उनका ट्वीट नहीं देख कर दी गलती
Starmer Meets Modi: क्या ब्रिटेन के समर्थन से भारत को मिलेगी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट?