उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पिपराइच के एक गांव में दुल्हन ने उस वक्त शादी से इनकार कर दिया जब दूल्हा मंडप में ही बेहोश हो गया।
दुल्हन के इस कदम से दूल्हे व उसके घरवालों का शादी का अरमान चकनाचूर हो गया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पीआरवी पुलिस दूल्हे को थाने लाई। दुल्हन पक्ष के लोगों ने धोखाधड़ी की तहरीर दे दी और रकम व उपहार वापस मांगने लगे। जिसके बाद दोनों पक्षों में शनिवार पूरे दिन सुलह की कोशिशें चलती रही। नतीजा न निकलने पर दोनों पक्ष को रविवार को बुलाया गया था। रविवार को भी थाने पर मामले का कोई हल नहीं निकला। बाद में देर शाम स्थानीय जनप्रतिनिधि के हस्तक्षेप पर दोनों पक्ष में सुलह हो गई। दूल्हे पक्ष ने उपहार वापस कर दिया और शादी आखिरकार नहीं हुई। जानकारी के अनुसार पिपराइच इलाके के हेमछापर गांव में एक गांव से बीते चार दिन पहले बरात आई थी। दूल्हा जैसे ही मंडप में पहुंचा और परछावन जैसे ही शुरू हुआ तभी दूल्हा बेहोश होकर गिर गया। यह देख मंडप में हड़कंप मच गया। जिसके बाद दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया।
दुल्हन पक्ष के लोग दिए गए उपहार वापस करने की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को थाने लाई। इस संबंध में थानेदार पिपराइच दिनेश मिश्रा ने बताया कि इस तरह का मामला आया था। दूल्हे को मिरगी आ गई थी और वह बेहोश हो गया था। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सुलह कर लिया।
You may also like
डोनाल्ड ट्रम्प ने खुद से देश छो़ड़ कर जाने वाले प्रवासियों के लिए 1,000 डॉलर का दिया ऑफर, कहा- गिरफ्तारी से बचने के लिए ...
ACB Court Sends Banswara MLA and Associate to Two-Day Police Custody in ₹20 Lakh Bribery Case
मुफ्त में हीरे और खाल पाने का शानदार अवसर! फ्री फायर मैक्स प्लेयर्स, 5 मई के लिए कोड यहां दिए गए हैं, अभी रिडीम करें
ACB Recovers ₹59 Lakh Cash from Lockers of PWD Engineer Ajay Singh in Ongoing Bribery Probe
Stocks to Watch: टाटा ग्रुप की इस कंपनी समेत ये 3 स्टॉक रहेंगे मंगलवार को एक्शन में, जानिए आख़िर क्या है वजह?