पति से झगड़े के बाद आत्महत्या करने के लिए 43 वर्ष की महिला शुक्रवार रात लगभग साढ़े 10 बजे गंगा में कूद गई। होश आया तो खुद को किनारे पाया। वहां मगरमच्छ जैसा दिखा तो भागकर पास के बाग में पहुंची और अमरूद के पेड़ पर चढ़कर बैठ गई।
शनिवार सुबह लगभग पांच बजे वहां कुछ लोग दिखे तो उसने शोर मचाया। पुलिस उसे जाजमऊ चौकी ले गई, जहां महिला ने पूरी कहानी सुनाई। पुलिस ने समझाबुझाकर उसे घर भेज दिया। वह कानपुर की रहने वाली है और पुलिस को वह उन्नाव के शुक्लागंज क्षेत्र के बाग में मिली थी।
कानपुर के अहिरवां निवासी टेंपो चालक की शादी करीब 23 साल पहले हुई थी। उनके बच्चे नहीं हैं। पति ने पत्नी का उपचार भी कराया, लेकिन कोई लाभ न हुआ। उनके बीच अक्सर इसे लेकर विवाद होता था। हालांकि पत्नी का आरोप है कि पति शराब पीकर उनसे झगड़ा करते हैं। पति ने बताया कि शुक्रवार शाम चार बजे वह घर पहुंचे।
पड़ोस में बैठी पत्नी से चाय बनाने की बात कही। उसने इन्कार कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। शाम करीब पांच बजे पत्नी घर से दवा लेने की बात कहकर निकल गई। काफी समय तक न लौटने पर उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
उन्होंने बताया कि पहले भी पत्नी नाराज होकर घर से कई बार जा चुकी है। हालांकि हर बार लौट आती थी। वहीं, पत्नी ने बताया कि वह घर से पैदल जाजमऊ स्थित पुल पहुंची और गंगा में कूद गई। वह किनारे पहुंची, उसका उसे पता नहीं।
बताया कि जब उसे होश आया तो वह चंदन घाट पर किनारे पर थी। वहां घुटने तक पानी था। पास में ही मगरमच्छ दिखाई दिया, जिसके बाद वह अमरूद के पेड़ पर चढ़कर बैठ गई। शुक्लागंज की गंगाघाट कोतवाली के जाजमऊ चौकी इंचार्ज विनय यादव ने बताया महिला के पति को बुलाकर आपस में तालमेल के साथ रहने की चेतावनी दी है।
You may also like
मप्र के विदिशा में देवी प्रतिमा पर पथराव, लोगों किया हंगामा
ईमानदारी की मिसाल: गरीब लड़के ने लौटाए 38 लाख रुपये
मप्र के मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल और केंद्रीय मंत्री से मुलाकात
Jolly LLB 3: बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत, पहले सोमवार को गिरावट
दुल्हन की सुहागरात पर हंगामा: पति पर नपुंसकता का आरोप