सांप एक ऐसा जीव है जिसे देखकर ही बदन में कपकपी छूट जाती है। यदि ये गलती से हमारे सामने आ जाए तो डर के मारे बुरा हाल हो जाता है। खासकर कोबरा किंग जैसा जहरीला और खतरनाक सांप घर में घुस जाए तो डरना तय है। जब भी घर में या मोहल्ले में सयानप आता है तो महिलाएं डरकर पीछे हट जाती है और पुरुष उस सांप को भगाने की कोशिश करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी बहादुर महिला से मिलाने जा रहे हैं जिसने 8 फुट लंबे किंग कोबरा को जिंदा पकड़ लिया।
दरअसल ये हैरान कर देने वाला मामला ओडिशा के मयूरभंज का है। यहां बीते शनिवार एक घर में उस समय हंगामा मच गया जब वहां 8 फुट लंबा किंग कोबरा घुस आया। घर में जैसे ही किंग कोबरा आया तो उसे देख पति अपने बच्चों को लेकर भाग गया। हालांकि पत्नी ने बहादुरी दखाई और सांप को पकड़ लिया। अब इस बहादुर महिला के कारनामों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग इस महिला को ‘डेरिंग लेडी’ कह पुकार रहे हैं।
इस पूरी घटना की जानकारी न्यूज एजेंसी ‘एएनआई’ ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी। उन्होंने महिला की सांप को पकड़ते हुए तस्वीर साझा की। साथ ही लिखा कि ओडिश के एक रिहायशी इलाके में सांप (किंग कोबरा) घुस गया था जिसे एक महिला ने रेस्क्यू किया। महिला ने एएनआई से बातचीत के दौरान कहा कि मुझे ये सांप एक स्थानीय घर के सामने मिला। मैंने उसे रेस्क्यू किया और फिर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के रेंज ऑफिसर की सहायता से उसे सेफ जगह पर छोड़ दिया।
सोशल मेडिया पर महिला की बहादुरी की बहुत तारीफ हो रही है। जिसने भी ये खबर देखी उसे विश्वास नहीं हुआ। आमतौर पर यही देखा जाता है कि सांप जैसे जानवरों से महिलाएं दूर ही रहना पसंद करती है। फिर ये किंग कोबरा तो दुनिया का सबसे खतरनाक सांप माना जाता है। इसके जहर की दो बंद ही इंसान को आधे घंटे के अंदर मारने में सक्षम है। यही वजह है कि यहां हमे महिला की बहादुरी की तारीफ करनी होगी। अच्छी बात ये रही कि महिला ने सांप को मारा नहीं बल्कि जिंदा पकड़ सही सलामत दूसरी जगह छोड़ दिया।
You may also like
IPL 2025: साईं सुदर्शन ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, भारत के लिए सबसे तेज 2000 T20 रन बनाए
अरब यात्रा मेला समाप्त, चीनी इनबाउंड पर्यटन ने आकर्षित किया ध्यान
शादी के बाद गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च करती हैं नई दुल्हन, रिपोर्ट में सामने आई हैरान करने वाली बात 〥
पहलगाम आतंकी हमला: पाकिस्तान के खिलाफ मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से पाक का नामों-निशान मिटाने की मांग
वेव्स देश के लिए बड़ी उपलब्धि: रेमो डिसूजा