हनुमानगढ़ के संगरिया इलाके से सनसनीखेज मामला सामने आया है। लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे 50 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 25 वर्षीय प्रेमिका की हत्या कर दी। इसके बाद अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दे दी। 50 वर्षीय व्यक्ति का 10 साल पहले तलाक हो चुका था, जबकि 25 वर्षीय महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। जानकारी के अनुसार लिव इन रिलेशनशिप में रह रही मृतक महिला गर्भवती बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव जमीन पर अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला।
वहीं अधेड़ व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। दोनों कई सालों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। जानकारी के अनुसार संगरिया थाना इलाके के गांव ढाबा में हुई यह घटना उस समय सामने आई, जब सुबह करीब 8 बजे किसी पड़ोसी ने दोनों को देखा। दोनों पिछले कई सालों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला कल शाम को ही आई थी। इसके बाद देर रात यह घटना हुई।
अर्धनग्न हालत में मिला महिला का शव
थाना प्रभारी तेजवंत सिंह ने बताया कि सुबह सूचना पर पुलिस टीम घर पहुंची तो महिला का शव अर्द्धनग्न हालत में जमीन पर पड़ा था, जबकि पुरुष का शव फंदे से लटका हुआ था। ग्रामीणों से पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। मृतक की पहचान राजू सिंह (50) पुत्र बीरा सिंह रामदासिया के रूप में हुई। महिला की पहचान सुमन (25) पत्नी करमजीत सिंह मजबी सिख के रूप में हुई।
पति से विवाद के बाद अधेड़ व्यक्ति के साथ रहने लगी थी महिला
डीएसपी करण सिंह के अनुसार कुछ साल पहले पति से विवाद के चलते महिला राजू सिंह के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी थी। राजू सिंह का 10 साल पहले तलाक हो गया था। परिजनों ने बताया कि देर रात मृतका राजू सिंह ने उन्हें फोन कर सुमन की हत्या करने की बात बताई थी और राजू सिंह ने कहा था कि वह आत्महत्या कर लेगा। एसपी अरशद अली ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला राजू सिंह द्वारा महिला की हत्या कर आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से घटना की जांच करेगी। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है और दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
You may also like
जॉस बटलर को जसप्रीत बुमराह से रहना होगा सावधान (प्रीव्यू)
Which oil is best for cooking? जानिए गर्मी और मानसून में उपयोग करने वाले 3 हेल्दी Cooking Oils
जोधपुर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प शुरू! खुद पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेने पहुचे अश्विनी वैष्णव, बोले - मिर्ची बड़ा और गुलाब जामुन भी...
IPL 2025: बिना खेले ही सनराइजर्स हैदराबाद का खिलाड़ी हुआ बाहर, टीम ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान
'चाउमिन और पेट्रोल पर 'उसके' साथ मत जाना बिटिया...' आखिर हिन्दू बेटियों को प्रदीप मिश्रा ने क्यों दि ये सलाह ?