Next Story
Newszop

राजस्थान के इस जिले में पुलिस की बड़ी कार्यवाही! 372 किलो अफीम डोडाचूरा जब्त, तस्कर भी गिरफ्तार

Send Push

प्रतापगढ़ में अफीम डोडाचूरा तस्करी के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नवंबर से फरार था। जिसे पुलिस ने कारुंडा से गिरफ्तार किया है। एसपी विनीत कुमार बंसल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

मामला 17 नवंबर 2024 का है। गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध पिकअप गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। गाड़ी का चालक व परिचालक गाड़ी छोड़कर भाग गए। गाड़ी की तलाशी के दौरान 19 बोरों में 372 किलो 115 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ। इस मामले में छोटीसादड़ी थाने में मामला दर्ज हुआ।

पुलिस ने इस मामले में पहले शेर मोहम्मद उर्फ शेरा को गिरफ्तार किया था। अब बुधवार को दूसरे आरोपी गोविंदराम सुथार निवासी कारूंडा को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Loving Newspoint? Download the app now