भाेपाल । आज रविवार काे अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस है। हर साल 21 सितंबर को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस एक ऐसा मौका है, जब हम देश और दुनिया में शांति और सद्भावना बनाए रखने की पहल कर सकते हैं। इस खास मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने शुभकामना संदेश में कहा आप सभी को 'अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं। हम सभी को गर्व है कि युगों से शांति ही भारत का मूल चरित्र है। आइए, 'वसुधैव कुटुम्बकम्' की भावना के साथ इसे आगे बढ़ाते हुए 'Act Now for a Peaceful World' थीम के लक्ष्यों को पूरा करने हेतु संकल्पित हों।
You may also like
कुंभ राशि वाले हो जाएं तैयार! 22 सितंबर को किस्मत देगी ऐसा सरप्राइज कि उछल पड़ेंगे आप
Mohammad Nawaz की लापरवाही कर गई हक्का-बक्का! एक रन के चक्कर में अजीबोगरीब तरीके से हुए रन-आउट; VIDEO
यूपी : पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने यासीन मलिक के हलफनामे पर कांग्रेस को घेरा, पाकिस्तान कनेक्शन का लगाया आरोप
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए खानपान और जीवनशैली के उपाय
पवन सिंह की शिक्षा और करियर: क्या सच में नहीं बोलते इंग्लिश?