जयपुर। राजधानी जयपुर में शुक्रवार रात बड़ा हादसा हो गया। सुभाष चौक सर्किल स्थित बाल भारती स्कूल के पीछे बनी चार मंजिला जर्जर हवेली अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे में सात लोग मलबे में दब गए। इनमें से चार को रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जबकि पिता और उनकी छह वर्षीय पुत्री की मौत हो गई। एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार हादसा शुक्रवार आधी रात करीब 12 बजे हुआ। मलबे में दबे प्रभात (33) और उनकी बेटी पीहू (6) की मौके पर ही मौत हो गई। प्रभात की पत्नी सुनीता (25) घायल हुई है, जिसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह तीनों शुक्रवार रात से मलबे में दबे थे और शनिवार सुबह करीब सात बजे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद बाहर निकाले जा सके। स्थानीय निवासियों के मुताबिक यह हवेली काफी पुरानी और जर्जर अवस्था में थी, जो चूने से बनी हुई थी। बताया जा रहा है कि हवेली में करीब 20 लोग किराये पर रहते थे, जो सभी पश्चिम बंगाल से आकर यहां बसे थे।
हादसे की सूचना पर सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। रातभर चला अभियान सुबह तक जारी रहा। मौके पर एसीपी माणक चौक पीयूष कविया, रामगंज थानाधिकारी सुभाष कुमार और सुभाष चौक थानाधिकारी लिखमाराम पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
-
You may also like
Rajasthan विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने किया हंगामा, बनाने पड़े मार्शल, ये कारण
Israel-Hamas war: ट्रंप ने हमास को दी आखिरी चेतावनी, बंधकों को नहीं किया रिहा तो फिर हो जाओ...
हर 10 में से 6 भारतीय युवा बचत को दे रहे प्राथमिकता : रिपोर्ट
Royal Enfield की कौनसी बाइक सस्ती होगी और कौनसी महंगी? GST 2.0 से होगा असर
आखिर कब होगी ऋषभ पंत की मैदान पर वापसी? सामने आई बड़ी खबर