ग्वालियर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (सोमवार को) ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे और यहां निकलने वाली भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। ग्वालियर व्यापार मेला के मुख्य द्वार से मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अगुआई में अपरान्ह लगभग तीन बजे भव्य तिरंगा यात्रा शुरू होगी। तिरंगा यात्रा के उपलक्ष्य में दोपहर 2 बजे से ही रंगारंग एवं देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे।
ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मेला के मुख्य प्रवेश द्वारा से तिरंगा यात्रा आगे बढ़ेगी। मुख्यमंत्री इस तिरंगा यात्रा में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार तक शामिल होंगे। इसके बाद तिरंगा यात्रा आकाशवाणी तिराहा व तानसेन रेसीडेंसी तिराहा होते हुए राजमाता विजयाराजे सिंधिया तिराहे तक पहुँचेगी।
उन्होंने बताया कि भारतीय आन-बान और शान के प्रतीक तिरंगा थामकर इस यात्रा में बाइकर्स, सैन्य व पुलिस बल के जवान, एनसीसी की सभी विंग, भूतपूर्व सैनिक, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधिगण व गणमान्य नागरिक सहित विभिन्न शासकीय, सामाजिक व स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण शामिल होंगे। यात्रा का सम्पूर्ण मार्ग तिरंगामय होगा। बीच-बीच में विभिन्न स्थानों पर बने मंचों पर देश भक्ति व भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत रंगारंग कार्यक्रम भी होंगे। साथ ही जगह-जगह पर रंगों व फूलों की रंगोलियां और आजादी व देश की रक्षा के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की वेशभूषा में सजे-धजे बच्चे व कलाकार भी इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होंगे।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने शहरवासियों से तिरंगा रैली में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की है। उन्होंने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे तिरंगा यात्रा के सुव्यवस्थित आयोजन में सहभागी बनें। साथ ही इस दौरान यातायात को सुगम बनाए रखने में सहयोग करें।
You may also like
8वें वेतन आयोग में HRA होगा दोगुना! केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में आएगा धमाका
नहाती हुई महिलाओं का वीडियो बनाता था शख्सˈ 1 दिन बना रहा था साली का वीडियो फिर जो हुआ
दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर नहीं दिखेंगे आवारा कुत्ते? सुप्रीम कोर्ट और पेटा ने कही ये बातें
छोटा सा है गांव मगर यहाँ बनती है कैन्सर की चमत्कारी दवाँ, रोज़ देश विदेश से आते हैं हज़ारों रोगी, इस उपयोगी जानकारी को शेयर कर लोगों का भला करे
1936 में जन्म और 1936 में ही मौतˈ फिर भी उम्र 70 साल? सबको चकरा देती है ये पहेली