भाेपाल। महान स्वतंत्रता सेनानी मैडम भीकाजी कामा की आज बुधवार काे जयंती है। इन्हें भारत में अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति की जननी माना जाता है। मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने मैडम भीकाजी कामा काे जयंती पर याद कर विनम्र नमन किया है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा नारी शक्ति की आदर्श प्रतीक, महान स्वतंत्रता सेनानी मैडम भीकाजी कामा जी की जयंती पर सादर नमन। उनके व्यक्तित्व-कृतित्व से यह राष्ट्र सदा प्रेरणा लेता रहेगा। उन्होंने न केवल अपने देश में, बल्कि दूसरों देशों में भी जाकर भारत की आजादी के लिए सक्रियता, त्याग और समर्पण के जो मानक स्थापित किए, वे सदैव अविस्मरणीय रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि भीकाजी कामा ने अंग्रेजों की तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई और भारत की आजादी की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सबसे पहले भारतीय ध्वज लहराकर देशभक्ति की मिसाल कायम की।
You may also like
Asia Cup 2025 Super Fours Match-5th: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, यहां देखिए T20I हेड टू हेड रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीकानेर को दी बड़ी सौगात : बांसवाड़ा से बीकानेर दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
Asia Cup 2025 Super Fours Match-5th: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, यहां देखिए Match Prediction और संभावित प्लेइंग XI
सीजीटीएन सर्वेः चीनी आधुनिकीकरण के लिए शिनच्यांग मॉडल निर्मित करें
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने करीबी दोस्त फिरोज खान को किया याद, बर्थ एनिवर्सरी पर शेयर की फोटो